समस्तीपुर : 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर समस्तीपुर के ऐतिहासिक पटेल मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। जहां जिला के प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी ने सर्वप्रथम परेड का निरीक्षण कर झंडोतोलन किया। इस मौके पर विभिन्न विभागों के द्वारा झांकी भी निकल गई।
इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी ने लोगों को 75वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी साथ ही देश की आजादी में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले महान विभूतियों को याद करते हुए कहा उनके प्रयासों से ही आज हम गणतंत्र दिवस समारोह मना रहे हैं।
वहीं उन्होंने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिए जाने को लेकर बधाई दिया ।वहीं कार्यक्रम के बाद मीडिया के द्वारा पूछे गए सवालों का जबाब देते हुए कहा कि आज गणतंत्र दिवस है आज अपने पूर्वजों को याद करें। मैं राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में जिला प्रभारी मंत्री के रूप में आया हूं। आज किसी भी राजनीतिक प्रश्न का जबाब नही दूंगा।
समस्तीपुर : सर्दी के मौसम में कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा-काठगोदाम…
समस्तीपुर: समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ और…
समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में डीएम सह जिला निर्वाचन अधिकारी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विकास भवन में एसी का काॅपर वायर चोरी करने पहुंचे…
समस्तीपुर : दीपावली और छठ के दौरान आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए…
समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के…