Politics

मुख्यमंत्री नीतीश ही रहेंगे, बीजेपी से डिप्टी सीएम अभी तय नहीं, बिहार में एनडीए सरकार का खाका तैयार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में तेजी से बदल रहे सियासी घटनाक्रम का पटाक्षेप होने वाला है। अगले एक दो दिनों में बिहार में फिर से जेडीयू और बीजेपी यानी एनडीए की सरकार बनने वाली है। बिहार में नई सरकार का खाका तैयार हो गया है। इस सरकार के भी मुखिया भी नीतीश कुमार ही होंगे। यानी कि मुख्यमंत्री का पद जेडीयू के पास ही रहेगा। वहीं, डिप्टी सीएम बीजेपी के होंगे। बीजेपी ने अभी यह तय नहीं किया है कि किसे डिप्टी सीएम बनाया जाना है।

बीजेपी सूत्रों के अनुसार गुरुवार देर रात दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई बिहार के नेताओं की बैठक में यह संदेश दे दिया गया। पार्टी के राष्ट्रीय जेपी नड्डा की मौजूदगी में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार के नाम पर सहमति की जानकारी दी गई। आलाकमान ने बिहार बीजेपी के नेताओं को दो टूक बता दिया कि वे प्रदेश में होने वाले बदलाव के लिए तैयार रहें। बीजेपी एक बार फिर 2020 की तरह ही जेडीयू के साथ सरकार बनाने जा रही है। आलाकमान ने राज्य इकाई के नेताओं की राय भी जानी।

सूत्रों के मुताबिक बिहार बीजेपी के किसी भी नेता ने आलाकमान के फैसले पर सवाल नहीं उठाया। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी सहित सभी नेताओं ने आलाकमान के फैसले पर अपनी सहमति जताई। वहीं, पार्टी आलाकमान के संदेश को पार्टीजनों तक पहुंचाने के लिए शनिवार को बिहार भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है। वहीं पार्टी ने सभी विधायकों को बिहार से बाहर नहीं जाने को कहा है ताकि जरूरत पड़ने पर सबों को चंद घंटे में ही पटना बुलाया जा सके। साथ ही बैठक कर विधायकों समेत प्रमुख नेताओं को पार्टी के निर्णय की जानकारी दी जा सके।

हालांकि, नड्डा और शाह की बैठक में उपमुख्यमंत्री कौन होंगे, इस पर कोई चर्चा नहीं हुई। पिछली बार उपमुख्यमंत्री रहे तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी के अलावा इस बार बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी का नाम भी डिप्टी सीएम के तौर पर तेजी से उभर रहा है। वैसे उपमुख्यमंत्री कौन होंगे, ये बीजेपी आलाकमान को ही तय करना है।

दिल्ली गए बिहार के सभी नेता वापस पटना लौट गए हैं। शनिवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है। इसमें सभी विधायक, सांसद एवं एमएलसी भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी करेंगे। पार्टी की ओर से इस बैठक का एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है, मगर सूत्रों के हवाले से खबर है कि बिहार बीजेपी के सभी विधायकों और नेताओं को जेडीयू के साथ सरकार के गठन का निर्देश दिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

श्रावणी मेले से पहले विद्यापतिधाम तैयार, शिवभक्तों की सुविधा के लिए प्रशासन ने कसी कमर

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : मिथिलांचल की सार्वकालिक धरोहरों में शुमार आस्था का प्रमुख केंद्र विद्यापतिधाम उगना महादेव…

4 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल के सहायक कार्मिक पदाधिकारी अरूण कुमार मंडल हुए निलंबित, CBI ने रिश्वत लेते किया था गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय में सीबीआई की कार्रवाई के बाद सहायक कार्मिक पदाधिकारी…

4 घंटे ago

चैता दक्षिणी गांव के फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस सख्त, 30 दिनों में सरेंडर नहीं किया तो होगी कुर्की

समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाने की पुलिस ने जानलेवा हमला मामले में फरार चल रहे दो…

5 घंटे ago

सावन में कांवरियों के लिए रेलवे की खास तैयारी, इन ट्रेनों में लगेगा अतिरिक्त जनरल कोच…

समस्तीपुर : सावन शुरू होने में अब दो दिन शेष हैं और कावड़ियों का सुल्तानगंज…

6 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान को बिहारी सांसद ने मैथिल पाग पहनाया, संसद परिसर में जिंदाबाद के नारों से स्वागत

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से दो दिन पहले इस्तीफा दे चुके संबलपुर के सांसद…

7 घंटे ago

NEET प्रदर्शनकारियों पर बड़ा फैसला, दर्ज FIR वापस लेगी बिहार सरकार; भविष्य में भी नहीं होगी कोई कार्रवाई

बिहार सरकार ने NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बड़ी राहत…

9 घंटे ago