समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन में टिकट मांगने पर एक यात्री TTE से भिड़ गया। इस दौरान यात्री ने TTE के साथ हाथा-पाई भी की। हालांकि इस दौरान पुलिस ने उक्त यात्री को हिरासत में भी ले लिया। इस घटना के कारण प्लेटफार्म पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। इस दौरान यात्रियों ने पूरी घटना का वीडियों भी बना लिया। जो रात से ही खुब वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में कुछ यात्री समस्तीपुर स्टेशन के TTE विपिन कुमार के साथ हाथापाई करते नजर आ रहे हैं।
बताया गया है कि करीब एक घंटा लेट से आयी स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच में एक महिला जेनरल टिकट लेकर सवार थी। जब ट्रेन समस्तीपुर स्टेशन पर रुकी तो समस्तीपुर में पदस्थापित TTE विपिन कुमार टिकट की जांच की। जांच के दौरान स्लीपर में जेनरल टिकट देख उन्होंने स्लीपर का फाइन देने को कहा, जिस कर महिला और उनके परिजन TTE के साथ उलझ गए। जब TTE ने महिला को जेनरल बोगी में जाने को कहा तो लोग TTE के साथ हाथापाई करने लगे। बाद में पहुंची रेल पुलिस ने हंगामा कर रहे एक युवक को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद मामला शांत हुआ।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…