Samastipur

समस्तीपुर में भी एक अयोध्या…, महर्षि विश्वामित्र राम-लक्ष्मण के साथ जनकपुर जाने के दौरान रात्री विश्राम के लिए यहां रूके तो गांव का हुआ नामकरण !

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या के साथ-साथ पूरे देश में उत्साह का माहौल है। पूरी अयोध्या नगरी जहां राममय बनी हुई है। वहीं बिहार के अयोध्या के लोगों में भी खासा उत्साह है। रामभक्त प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य तैयारी में जुटे है। समस्तीपुर जिले के पूसा प्रखंड में श्रीरामपुर अयोध्या गांव अवस्थित है। इस गांव का नाम श्रीरामपुर अयोध्या होने के कारण यहां के लोग जहां खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे है वहीं उनके अंदर अयोध्यावासी की तरह ही उत्साह और उल्लास है।

गांव के नाम के पीछे भी कई पौराणिक चर्चा है। गांव के लोगों का बताना है कि जब भगवान राम बक्सर से महर्षि विश्वामित्र के आश्रम से असुरों का संघार कर जनकपुर जा रहे थे। उस वक्त उन्होंने यहां रात्रि विश्राम किया था। वहीं कुछ का बताना है कि भगवान श्री राम विवाह के लिए अयोध्या से जनकपुर जा रहे थे। तब बारात उस गांव में रुकी थी। जिस कारण ही उनके गांव का नाम श्रीरामपुर अयोध्या पड़ा।हालांकि इन चर्चाओं का कोई ठोस आधिकारिक प्रमाण तो नहीं है लेकिन ग्रामीणों का बताना है कि 1892 – 94 में हुए सर्वे में गांव का नाम सिरिरामपुर अयोध्या अंकित है।

इन चर्चाओं की सच्चाई चाहे कुछ भी हो लेकिन भगवान श्री राम के नाम से गांव के नाम का जुड़ाव होने को लेकर गांव के लोग अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिस तरह अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर वहां भव्य आयोजन किया जा रहा है। अयोध्या के साथ-साथ पूरे देश में दीपावली मनाई जाएगी। ठीक वैसे ही हर्षोल्लास के साथ गांव के राम जानकी मंदिर में भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

लोग बताते हैं कि गांव के इस राम जानकी मंदिर की कहानी भी कुछ अयोध्या जैसी ही है। जैसे वहां काफी लंबे अर्शे तक विवाद के कारण उनकी पूजा अर्चना नहीं हो रही थी। ठीक वैसे ही इस राम जानकी मंदिर में आपसी विवाद के कारण 11 – 12 वर्षों तक पूजा पाठ बंद रहा। बाद में न्यायालय से फैसला आने के बाद मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना शुरू हुई। 22 जनवरी को सुबह से ही राम जानकी ठाकुरबाड़ी में भजन – कीर्तन, आरती के साथ साथ भंडारा का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर मंदिर परिसर में साफ-सफाई करवाई जा रही है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

6 मिनट ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

4 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

13 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

13 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

14 घंटे ago