समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के पटेल मैदान स्थित इंडोर हाॅल में आगामी 16 से 19 जनवरी तक समस्तीपुर जिला स्कूली एवं ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए समस्तीपुर जिला बैडमिंटन संघ के सचिव तरूण कुमार ने बताया कि स्कूली चैंपियनशिप में जहां अंडर कक्षा-6, अंडर कक्षा-8 एवं अंडर कक्षा-10 के वर्गों में छात्र एवं छात्राओं के लिए अलग-अलग एकल मैच कराया जाएगा। वहीं ओपन कैटेगरी में जूनियर अंडर-19 सीनियर और वेटनर्स वर्ग में पुरुष एवं महिलाओं का एकाल एवं युगल मैच का आयोजन होगा। चैंपियनशिप में भाग लेने की अंतिम तिथि 15 जनवरी है।
चैंपियनशिप को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए नवीन कुमार को संयोजक बनाया गया है। चार दिनों तक चलने वाले इस चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए जिला के सभी निजी एवं सरकारी स्कूलों को उचित माध्यम से सूचित किया गया है। साथ ही आयोजन स्थल पटेल मैदान स्थित इंडोर हॉल को भी दुरुस्त किया जा रहा है।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…