समस्तीपुर :- समस्तीपुर में नववर्ष के मौके पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की तरफ से विभाग के कर्मचारियों को तोहफा दिया गया। कर्पूरी सभागार में आयोजित लैपटॉप वितरण समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम योगेंद्र सिंह, एडीएम अजय तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
इस मौके पर डीएम योगेंद्र सिंह ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सभी क्षेत्रीय कर्मचारियों, राजस्व अधिकारियों और अंचल अधिकारियों के बीच लैपटॉप का वितरण किया गया। इस अवसर पर डीएम योगेंद्र सिंह ने उपस्थित कर्मचारियों और पदाधिकारियों को नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी।
अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा की समय के साथ तकनीकों में भी परिवर्तन हो रहा है। नई चीजें आ रही हैं, सभी को इसके अनुरूप अपने को ढालना होगा। डीएम ने कहा कि राजस्व विभाग के कर्मियों के द्वारा राजस्व विभाग के कार्यों के अतिरिक्त कृषि, सांख्यिकी, सहकारिता एवं आपदा प्रबंधन के भी कार्य किए जाते हैं। राजस्व विभाग में किए जा रहे परंपरागत तरीके के कार्यप्रणाली को बदलने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी के द्वारा जीआईएस, जीपीएस एवं वेब प्रोसेसिंग के बारे में भी जानकारियां दी गईं। कृषि विभाग के अंतर्गत लगाए गए फसल के रकवा को जानने के लिए रिमोट सेंसिंग इमेज प्रोसेसिंग तकनीक बारे जिला पदाधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई। उपस्थित सभी राजस्व कर्मचारियों को यू ट्यूब एवम यू डेमी के सहयोग से कंप्यूटर संबधी जानकारी सीखने का निर्देश दिया गया।
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…