बिहार में राजद सुप्रीमो लालू यादव के बेटे और प्रदेश सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने पीएम मोदी के 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाने वाले बयान पर हमला बोला है।
उन्होंने 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दीपोत्सव मनाने के आह्वान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब केंद्र में आईएनडीआईए (INDIA) महागठबंधन का झंडा लहराएगा तभी राम घर आएंगे।
बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि आईएनडीआईए महागठबंधन का ध्वजा जब लहराएगा, उसी दिन राम घर आएंगे। तेज प्रताप यादव के इस बयान के बाद सियासी वार-पलटवार को दौर एक बार फिर शुरू हो सकता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने क्यों कहा दीपोत्सव मनाने के लिए
बता दें कि बीते शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में कई विकास परियोजनाओं को उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने रोड शो भी किया। पीएम मोदी ने यहां लोगों को संबोधित करते हुए ही दीपोत्सव मानने की अपील की।
दरअसल, उन्होंने लोगों से कहा कि सभी की इच्छा है कि 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले आयोजन का हिस्सा बने। परंतु, सभी का यहां आना संभव नहीं है। ऐसे में राम भक्त 22 जनवरी को अपने घरों में दीपोत्सव मनाएं। यहां कार्यक्रम होने के बाद अपनी सुविधा के अनुसार दर्शन करने अयोध्या आएं। उन्होंने यह भी कहा था कि समारोह में कुछ ही लोगों को निमंत्रण दिया गया है।
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…