Samastipur

डकैती कांड का समस्तीपुर पुलिस ने किया खुलासा, गांजा व हथियार के साथ 5 बदमाश गिरफ्तार, लूट के डेढ़ लाख रुपए भी बरामद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है जहां पुलिस ने मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के महमदीपुर गांव में हार्डवेयर व्यवसायी के घर हुए भीषण डकैती मामले का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने अंतर जिला डकैत गिरोह का खुलासा करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से दो देसी पिस्टल के अलावा, गोली, मोबाइल और लूट के 1 लाख 62 हज़ार रुपए भी बरामद किया है।

इसके अलावा पुलिस ने बदमाशों के पास से 2 किलो गांजा और डकैती में प्रयोग की गई बाइक भी बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के सिमरी गांव के सुबोध कुमार, दमदमा गांव के गुंजन कुमार, सिमरी के राजन कुमार, मिर्जापुर गांव के प्रिंस कुमार, के साथ दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मधेपुर गांव के आशुतोष कुमार उर्फ मौर्य के रूप में हुई है।

इस संबंध में एसपी विनय तिवारी का बताना है कि 11 दिसंबर को मोहिउद्दीननगर के महमदीपुर गांव के हार्डवेयर व्यवसायी राम पुकार चौधरी के घर भीषण डकैती की घटना हुई थी। घटना के बाद पटोरी के डीएसपी रवि शंकर प्रसाद के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। एसपी विनय तिवारी ने बताया कि इन अपराधियो की गिरफ्तारी से समस्तीपुर के अलावे पटना जिला के अथमल गोला , खुसरूपुर थानाा, नालंदा जिला के बिहार थाना, बेगूसराय जिला के मंसूरचक, सिंघौल ओ०पी० एवं दरभंगा जिला के बहेड़ी थानान्तर्गत कुल सात डकैती कांड का भी उद्भेदन हुआ है।

एसपी ने बताया कि इन जिलों में घटित सभी गृह डकैती की घटनाओं की वृहत समीक्षा की गयी तथा अपराधकर्मियों की संख्या, उनके अपराध करने का तरीका, अपराधियों की बोल-चाल एवं अन्य बिन्दुओं का सुक्ष्मतापूर्वक तुलनात्मक अध्ययन किया गया। इन सभी घटनाओं में संलिप्त अपराधकर्मियों की अपराध शैली एक ही थी। साथ ही अपराधियों का यह गिरोह वर्तमान में भी काफी सक्रिय है।

एसपी ने बताया बताया कि रात्रि में गुप्त सूचना मिली कि मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के टोटहा पुल पर अपराधियों का गिरोह किसी बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुये हैं। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। ‌जबकि कई बदमाश मौके से फरार हो गए।

जब गिरफ्तार बदमाशों की पूछताछ शुरू हुई तो बदमाशों ने डकैती में अपनी संलकता स्वीकार की और बदमाशों के निशान देही पर हथियार के अलावे लूट की राशि भी बरामद की गई। इन अपराधियों का सरगना सुबोध कुमार है, जो विगत चार साल से जेल में रहने के बाद पुनः अपने साथी अंकेश रजक के साथ मिलकर नये लड़कों को अपने गिरोह में शामिल कर लगातार घटना कर रहा था।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

6 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

12 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

13 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

15 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

15 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

15 घंटे ago