समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के पटेल मैदान गोलंबर के पास बुधवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक शख्स की मौत हो गई। मृतक शख्स एक महिला को बाइक पर बैठाकर मोहनपुर रोड की तरफ जा रहे थे तभी वह एक ट्रक की चपेट में आ गये। मृतक की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र फतेहपुर निवासी स्व. रामप्रीत राय के 60 वर्षीय पुत्र सुरेश राय के रूप में हुई है। बताया गया कि वह योजना विकास विभाग में एसडीओ पद से सेवानिवृत थे।
परिजनों के अनुसार वह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरलख में मकान का निर्माण करवा रहे थे। वह अपनी पत्नी सुनीता देवी के साथ बाइक से बाजार में खरीदारी करने को लेकर आए हुए थे। इसी दौरान पटेल गोलंबर के पास ओवर ब्रिज की तरफ से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में उनकी पत्नी सुनीता देवी बाल-बाल बच गई। वहीं इस घटना के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक छोड़कर फरार हो गया। वहीं पुलिस के द्वारा ट्रक को जब्त कर लिया गया है। इस घटना के बाद पटेल गोलंबर पर अवागमन थोड़ी देर के लिए बाधित हो गयी। सूचना पर पहुंची नगर पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त करवाया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने LPG को लेकर शनिवार को दिल्ली में प्रेस…
समस्तीपुर : वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) के सहयोग से तथा…
16 मार्च को राज्यसभा चुनाव को लेकर वोटिंग होगी. बिहार की 5 सीटों के लिए…
बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. कभी तेज धूप तो…
पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर द्वारा जारी वाणिज्यिक अधिसूचना के अनुसार समस्तीपुर मंडल के छह…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) दिलीप कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को शहर के…