6 वर्षीय मासूम की हत्या मामले में समस्तीपुर पुलिस का खुलासा, पिता ने ही किया था दुष्कर्म, मौत होने पर पोखर के समीप झाड़ी में फेंका
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- समस्तीपुर पुलिस ने बीते दिनों खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 6 वर्षीय बच्ची की दु*ष्कर्म के साथ हुए हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में मामले के संबंध में जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडे ने बताया कि मृत बच्ची की मां के फर्दबयान के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने मानवीय आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कांड के आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है। वहीं शव को ठिकाने लगाने में मदद करने वाले एक सहयोगी की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार आरोपी पिता ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध कबूल किया है।
वीडियो :
6 वर्षीय मासूम की ह*त्या मामले में समस्तीपुर पुलिस का खुलासा, पिता ने ही किया था दु*ष्कर्म, मौ*त होने पर पोखर के समीप झाड़ी में फेंका…@Samastipur_Pol#Samastipur#samastipur_town pic.twitter.com/NM5aq95cQj
— Samastipur Town (@samastipurtown) January 11, 2024

