Samastipur

समस्तीपुर जिले के 76 केंद्रों पर 1 फरवरी से होगी इंटरमीडिएट की परीक्षा, सभी तैयारियां पूरी…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएससीईसी) द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा 1 फरवरी से 12 फरवरी तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 9:30 से दोपहर के 12:45 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी पाली 01:45 से 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।  इंटरमीडिएट स्ट्रीम की तीन परीक्षाओं के लिए केंद्र निर्धारण का काम प्रशासनिक स्तर पर पूरा कर लिया गया है। इसको लेकर समस्तीपुर जिले में 76 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न कराने की तैयारी शुरू हो गयी।

जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने बताया कि इंटरमीडिएट परीक्षा में परीक्षार्थियों की संख्या 58238 है। इसके अलावा 73 केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा होगी। कुल 71402 अभ्यर्थी भाग लेंगे। परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने जिला मुख्यालय के अलावा रोसड़ा, दलसिंहसराय व पटोरी अनुमंडल के विद्यालयों को परीक्षा केंद्र के रूप में चिह्नित किया है। परीक्षा केंद्रों का चयन कर वहां उपकरण व अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने की तैयारी जोरों पर है। डीईओ ने इसकी मुख्य जिम्मेवारी संबंधित प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को सौंपी है।

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा :

ऐसे में प्रथम पाली में 9:30 बजे की परीक्षा के लिए 9:00 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना परीक्षार्थियों के लिए अनिवार्य होगा, वहीं दूसरी पाली में 2:00 बजे के परीक्षा के लिए 1:30 बजे तक परीक्षा केंद्र में पहुंचना परीक्षार्थियों के लिए अनिवार्य होगा। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का प्रयोग वर्जित :

इसके अलावा परीक्षार्थियों का किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का प्रयोग वर्जित है। परीक्षा के आयोजन के लिए परीक्षा समिति द्वारा नोडल पदाधिकारीयों और जिला शिक्षा पदाधिकारीयों के साथ सभी जिलाधिकारी का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है जिसके माध्यम से सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान किया जा सकेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

8 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

13 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

18 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

19 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

19 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

20 घंटे ago