Samastipur

कर्पूरीग्राम स्टेशन के पास ‘जननायक एक्सप्रेस’ ट्रेन में बदमाशों ने की लूटपाट, विरोध करने पर यात्री को मारी गोली

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर- मुजफ्फरपुर रेलखंड के कर्पूरीग्राम स्टेशन के पास अपराधियों ने ट्रेन में लूटपाट के दौरान एक यात्री को गोली मारकर गंभीर रूप से जख़्मी कर दिया। जख्मी यात्री की पहचान बेतिया जिले के हरीनगर थाना क्षेत्र के रामू साह के पुत्र मिट्ठू कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद जख्मी यात्री को कर्पुरीग्राम स्टेशन पर उतर गया। जिसके बाद रेल पुलिस के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में जख्मी यात्री का बताना है कि वह दरभंगा से अमृतसर जाने के लिए जननायक एक्सप्रेस के जेनरल बोगी में सवार हुआ था। इसी दौरान कर्पूरीग्राम स्टेशन के पास दो की संख्या में आए अपराधियों ने लूटपाट शुरू कर दी और दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग भी की। इस फायरिंग की घटना में मिट्ठू साह के बांये पैर में गोली लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अपराधियों ने उसका मोबाइल और रुपए भी लूट लिया। घायल का बताना है कि अपराधियों ने अन्य यात्रियों के साथ भी लूटपाट की है। घटना की वजह से ट्रेन लगभग एक घंटे तक कर्पूरीग्राम स्टेशन पर खड़ी रही।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

57 मिनट ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

1 घंटा ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

2 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

7 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

12 घंटे ago