समस्तीपुर :- डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. पीएल गौतम और कुलपति डॉ. पीएस पांडे ने बुधवार को विश्वविद्यालय के विजिटर एवं महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से नई दिल्ली में राष्ट्रपति आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के दौरान कुलपति डॉ. पांडेय एवं डॉ. गौतम ने महामहिम राष्ट्रपति को विश्वविद्यालय की गतिविधियों के विषय में जानकारी दी और विश्वविद्यालय के कार्यों को द्रुत गति से करने के लिए अन्य आवश्यकताओं के विषय में चर्चा की।
महामहिम राष्ट्रपति ने विश्वविद्यालय के दीक्षारम्भ कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि यह एक अच्छा कदम है और देश के दूसरे अन्य विश्वविद्यालय भी दीक्षारम्भ कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। महामहिम राष्ट्रपति ने कुलपति को विश्वविद्यालय को 10 पेटेंट प्रदान किए जाने एवं अन्य विशिष्ट अनुसंधानों के लिए बधाई दी और कहा कि विश्वविद्यालय को इसी तरह के तीव्र प्रगति की आवश्यकता है, जिससे कि किसानों का फायदा हो सके। उन्होंने विश्वविद्यालय के डिजिटल एग्रीकल्चर के विषय में भी जानकारी हासिल की और विश्वविद्यालय में महिलाओं को दिए गए ड्रोन ट्रेनिंग को लेकर बधाई दी। मुलाकात के दौरान विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह को लेकर भी चर्चा हुई और ऐसी संभावना जताई जा रही है की आने वाले कुछ महीनो में जल्द ही दीक्षांत समारोह की तिथि निश्चित की जा सकती है।
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…