Samastipur

पूर्व उप-सरपंच की पत्नी के आवेदन पर कल्याणपुर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लदौरा गांव में पूर्व उप-सरपंच व उनके भाई को गोली मार जख्मी करने के मामले में तीसरे दिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज है। पूर्व उप-सरपंच की पत्नी के आवेदन पर दर्ज की गयी प्राथमिकी में अज्ञात बदमाशों को आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच की गति बढ़ा दी है। जगह-जगह सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। मिल रही जानकारी के अनुसार पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में भी लिया है जिससे पूछताछ जारी है।

बता दें कि कल्याणपुर थाना के लदौरा गांव के वार्ड संख्या-7 में सोमवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर ही पूर्व उप-सरपंच राजकुमार सिंह व उनके बड़े भाई सुखलेन सिंह को गोली मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। इसके बाद दोनों भाई को बेहतर उपचार के लिए मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

4 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

5 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

10 घंटे ago