Samastipur

21 जनवरी को राम जानकी मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे CM नीतीश, स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव भी रहेंगे साथ

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलने वाली है। नीतीश सरकार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बुधवार शाम को बताया कि सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी में बनकर तैयार श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज का 21 जनवरी को उद्घाटन होगा। उसी दिन से वहां ओपीडी सेवा भी शुरू हो जाएगी। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 500 बेड पर इलाज की सुविधा होगी। वहीं, 100 सीटों पर एमबीबीएस में दाखिले की तैयारी है। इस मेडिकल कॉलेज का बेसब्री से इंतजार बिहार के लोग कर रहे थे।

वित्त मंत्री ने फोन पर बताया कि मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन की तिथि लगभग तय हो गयी है। 21 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव इसका उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही उद्घाटन समारोह की तैयारी शुरू कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज शुरू होने से जिले के लोगों को बेहतर मेडिकल सुविधाएं मिलने लगेंगी।

सरायरंजन और आसपास के लोग बेसब्री से इसके उद्घाटन का इंतजार कर रहे थे। समस्तीपुर के आस पास के जिलों के लोगों को भी इससे आधुनिक इलाज की सुविधा मिलेगी। बिहार के छात्रों को डॉक्टर के रूप में करियर संवारने का मौका मिलेगा। इसके साथ इलाके के लोगों को रोजगार के अवसर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चालू हो जाने से मिलेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

13 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

13 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

15 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

17 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

21 घंटे ago