Samastipur

श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज के प्रथम प्राचार्य के रूप में डॉ. आभा रानी सिन्हा को DM ने कराया योगदान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- डीएम योगेन्द्र सिंह ने बुधवार को सरायरंजन के नरघोघी गांव में श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज के निर्माण को पूरा करने के लिए युद्धस्तर पर चल रहे काम का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण में जुटी कार्यकारी एजेंसी को सभी काम समय पर पूरा करने का सख्त आदेश दिया। ताकि उद्घाटन के समय कोई कमी महसूस हो। 21 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण एजेंसी को ससमय सभी काम पूरा नहीं होने पर कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि उद्घाटन के दौरान कोई कमी मिलने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा। इस क्रम में डीएम ने बिजली, स्वास्थ्य, पानी आदि सभी विभागों के अधिकारियों को भी उद्घाटन के पूर्व सभी कार्य पूरा करने की हिदायत दी।

इससे पूर्व डीएम ने मेडिकल कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हो रहे काम के बारे में भी जानकारी ली। वहीं यह भी तहकीकात की कि कौन काम पूरा हो चुका है और कौन काम बाकी है। मेडिकल कॉलेज के 5 एकड़ भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के बाद उन्होंने कंस्ट्रक्शन कंपनी को जल्द से जल्द बाउंड्री वॉल करवाने का भी निर्देश दिया। ऐसा माना जा रहा है कि 5 एकड़ भूमि में ही उद्घाटन के समय सभा स्थल के लिए चयन किया जाएगा। निरीक्षण के बाद डीएम ने श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज के प्रथम प्राचार्य के रूप में डॉ. आभा रानी सिन्हा को योगदान कराया।

Avinash Roy

Recent Posts

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

23 मिनट ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

42 मिनट ago

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

10 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

10 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

10 घंटे ago