Samastipur

कल्याणपुर में पूर्व उपसरपंच और उसके भाई को घर के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, स्थिति गंभीर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर गोलीबारी की घटना में दो युवक के जख्मी होने के बाद शाम में कल्याणपुर थाना क्षेत्र में हुई गोलीबारी की घटना में भी दो शख्स जख्मी हो गए। दोनों जख्मी भाई ही बताए जा रहे हैं। जख्मी की पहचान लदौरा के राजकुमार सिंह और सुखलाल सिंह के रूप में की गई है। दोनों जख्मी को प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों के द्वारा मुजफ्फरपुर ले जाया गया। जख्मी राजकुमार सिंह पंचायत के पूर्व उपसरपंच रह चुके हैं।

घटना को लेकर बताया जाता है कि लदौरा चौक के पास दोनों भाई घर के बाहर ही बैठे थे। तभी वहां बाइक सवार तीन की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने अंधाधुंध गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया, जिसमें दोनों भाई जख्मी हो गए हैं। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश हथियार लहराते फरार हो गये।

बताया जाता है कि राजकुमार सिंह को दो गोली पेट में और एक गोली जबड़े में लगी है। जबकि उनके बड़े भाई सुखलाल सिंह के भी पेट में एक गोली लगी है। घटना के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। वहीं गोलीबारी की सूचना पर पहुंची कल्याणपुर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

4 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

5 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

5 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

11 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

15 घंटे ago