Samastipur

डॉ. एमपी शर्मा की याद में ‘सनातन रक्तदान समूह’ द्वारा रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- शहर के आदर्श नगर स्थित ए टू जेड अल्ट्रासाउंड में दिवंगत डॉक्टर एमपी शर्मा की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर की शुरुवात प्रभा शर्मा, डाॅ. डी पी तिवारी, डाॅ. अजीत कुमार, डॉ. अमृता, डाॅ. सुधीर कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

मौके पर डॉ. अजीत कुमार, डॉ. डी पी तिवारी और डॉ. सुधीर कुमार ने स्वयं अपना रक्तदान करतें हुए रक्तदान करने वालों का हौसला बढ़ाया और कहा की रक्तदान मानवता की रक्षा के लिए आवश्यक तो है ही साथ ही साथ अपने लिए भी महत्वपूर्ण है। रक्तदान करने वालों को हार्ट अटैक, कैंसर, बीपी जैसे गंभीर बीमारी का खतरा हदतर कम हो जाता है और शरीर में नए रक्त का संचार होता है।

इस रक्तदान शिविर में पांच रक्तविरांगना संगीता कुमारी, डॉली कुमारी, प्रतिभा कुमारी, गौरांजली कुमारी, कुमारी अर्चना के साथ 55 रक्तवीरो ने रक्तदान किया। जिसमें रौशन झा, रौनक ठाकुर, सबल पाठक, पियूष राय, विकाश सर्राफ, कन्हाई प्रेमी, जयेंद्र कुमार, देवव्रत, मुकेश राम, रौशन, प्रभाकर, अंकित, गुंजन, उदित राज, आलोक, प्रिंस, दिलीप सिंह, अजीत कुमार, रवि, श्रीओम, मोनू , राजकुमार, नीरज कुमार, नगीना कुमार, राकेश मिश्रा, दीपक सम्राट, अभिजीत आनंद आदि शामिल हैं।

इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने में सनातन रक्तदान समूह के संस्थापक अविनाश कुमार बादल सिंह, शिविर संयोजक कन्हाई चौधरी, अध्यक्ष दीपक सिंह चौहान, सह संयोजक कौशीकेश गौतम के साथ आदित्य वत्स, रक्त संग्रहण रेडक्रास सोसाइटी के नवीन कुमार, प्रकाश कुमार, अविनाश कुमार आदि शामिल हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर पुलिस के हाफ एनकाउंटर में टॉप-10 में शामिल रहे कुख्यात मनीष सिंह जख्मी, कई जिलों में दर्ज हैं दर्जनों आपराधिक मामले

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरूवार की देर शाम बदमाश व पुलिस…

5 घंटे ago

समस्तीपुर DRM आवास के पास ई-रिक्शा सवार महिला रेलकर्मी से चेन छिनतई

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम आवास के पास गुरुवार को बाइक सवार दो…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में मिलावट पर निगरानी सुस्त, तीन-तीन जिलों के प्रभार में फूड सेफ्टी ऑफिसर, कार्यालय में लटका रहता है ताला 

समस्तीपुर : त्योहारों के मौसम में दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की मांग बढ़ने…

18 घंटे ago

शहर के BRB कॉलेज में पीरियड वेंडिंग मशीन लगवाने के लिए छात्राओं का प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर बुधवार को…

19 घंटे ago

चैता का दशर्जा चौर बदमाशों के लिए बना सॉफ्ट स्पॉट, डेढ़ वर्ष पहले मिले युवती के शव की अब तक पहचान नहीं

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के दशर्जा चौर वाली सड़क आपराधिक वारदातों…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में 1 से 6 नवंबर तक होगी राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता, SDO ने खेल भवन का किया निरीक्षण

समस्तीपुर : जिले में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय…

1 दिन ago