Samastipur

समस्तीपुर जिला कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 76वीं पुण्य तिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई गई

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 76वीं पुण्य तिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर एक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र नारायण झा ने की। अपने अध्यक्षीय भाषण में उन्होने राष्ट्रपिता को युग पुरुष की संज्ञा दी तथा इस बात पर दुख व्यक्त किया कि आज राष्ट्रपिता को शहीद करने वाली विचारधारा के लोग सत्ता के हिस्सेदार है।

श्री झा ने उनके आदर्शों पर चलने एवं देश को सशक्त बनाने का आह्वान किया। आगे उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता के सिद्धान्त आज भी प्रासंगिक है। आज विघटनकारी शक्तियाँ जिस प्रकार इस देश के सांप्रदायिक ताने बाने को नष्ट करने पर लगी हुई हैं ऐसे में राष्ट्रपिता के आदर्शों पर चलकर ही इस देश को बचाया जा सकता है।

मौके पर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष देवीता कुमारी गुप्ता, जिला काँग्रेस कमिटी एससी विभाग के अध्यक्ष कामेश्वर पासवान, सुनील पासवान, बीआरबी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. राम नारायण राय, डॉ. चंद्रेश्वर महतो, सविता कुमारी, मो. फैयाज, गौतम गोविंद, शशि कुमार, मिर्जा काशिफ़ बेग, राम शंकर राय, मो. जुल्फिकार आलम, मो. अफजल आदि लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Avinash Roy

Recent Posts

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

8 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

9 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

9 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में JDU नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, गाड़ी में भी की तोड़फोड़

समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…

11 घंटे ago