समस्तीपुर :- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय प्रशासन ने 7 मार्च 2022 को विज्ञापित प्रशासनिक पदों की नियुक्ति को तत्काल वापस ले लिया है। अब नये सिरे से इसका विज्ञापन प्रकाशन किया जायेगा। इस संदर्भ में विश्वविद्यालय प्रशासन ने पत्र जारी किया है। जिसमें आवेदको से 30 दिनों के अंदर शुल्क वापसी के लिए प्रपत्र जारी किया है। वापस नहीं लेने वाले अभ्यर्थियों की राशि इस पद पर दुबारा विज्ञापन प्रकाशित होने पर समायोजन का विकल्प भी विवि प्रशासन ने दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय प्रशासन ने सहायक कुलसचिव के 1, सहायक नियंत्रक के 5 एवं जूनियर स्टेनोग्राफर के 20 पद पर नियुक्ति के लिए पूर्व में विज्ञापन प्रकाशित की थी। इसके अलावा टेक्नीकल पदो के लिए 17 मई 2022 को प्रकाशित विज्ञापन को भी तत्काल वापस ले लिया गया है। इसमें भी समान विकल्प विश्वविद्यालय प्रशासन ने दिये हैं।
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों की परेशानी कम होने का…
समस्तीपुर : दशहरा एवं विजयादशमी के अवसर पर आयोजित होने वाले रावण दहन समारोह को…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जन…