Samastipur

मोदी ने कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ से फोन पर की बात, परिवार को पीएम आवास आने का न्योता

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ से फोन पर बात की है। कर्पूरी ठाकुर को केंद्र सरकार ने देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिया है। रामनाथ ठाकुर से फोन पर बात करके पीएम मोदी ने उन्हें सपरिवार अपने आवास पर आने का निमंत्रण भी दिया। कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने पर परिवार ने बधाई दी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह दिवंगत कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ को फोन लगाया। रामनाथ ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने पीएम मोदी को सभी वंचित, पीड़ित और शोषित परिवारों की ओर से बधाई दी। उन्होंने कहा कि 36 साल से वह जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग कर रहे हैं, जो अब पूरी हो गई है। पीएम मोदी ने रामनाथ ठाकुर से कहा कि वह 26 जनवरी के बाद सपरिवार दिल्ली आएं और उनके आवास पर जाकर मिलें। बता दें कि रामनाथ ठाकुर जेडीयू से राज्यसभा सांसद हैं।

इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी थी कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर खुशी हो रही है। सामाजिक न्याय के पुरोधा जननायक कर्पूरी को केंद्र ने देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करने का फैसला लिया है।

कर्पूरी ठाकुर की बुधवार को 100वीं जयंती है। मोदी सरकार ने इस मौके से ठीक एक दिन पहले उन्हें भारत रत्न देकर मास्टरस्ट्रोक खेला है। कर्पूरी ठाकुर को पिछड़ों का पुरोधा माना जाता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू इसी वोटबैंक को केंद्र में रखकर राजनीति करती है। जेडीयू के नेताओं ने मोदी सरकार के इस कदम का स्वागत किया है। नीतीश कुमार ने भी पीएम मोदी को इसके लिए धन्यवाद किया।

Avinash Roy

Recent Posts

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

2 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

8 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

8 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब खोज रही पुलिस को झोपड़ी से मिले 44 लाख नगद मामले में जांच के लिए देर शाम पहुंचे SP, की पूछताछ

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…

19 घंटे ago

बिहार में 25 नई चीनी मिल खोलने का काम तेज, समस्तीपुर समेत इन जिलों में जमीन तलाश रही नीतीश सरकार

बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…

20 घंटे ago