समस्तीपुर :- कर्पूरी ठाकुर के सहयोगी रहे समाजवादी नेता चंद्रिका सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देना विलंब से उठाया गया सही निर्णय है। इसके लिए वे केन्द्र सरकार की सराहना करते हैं। उन्होंने संस्मरण सुनाते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर वैसे राजनेता थे जो आजीवन गरीबों की लड़ाई लड़ते रहे। राजनीति में शिखर पर रहने के बावजूद अपने लिये किसी तरह का भौतिक साधन नहीं जुताया। उन्होंने बताया कि 1977 में राज्य का मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने गरीब, मजदूर व किसानों के लिए कई योजनाएं चलाईं।
बेरोजगार युवाओं के लिए जिला उद्योग केन्द्र की स्थापना कराने के साथ ही स्वरोजगार से भी जोड़ने की मुहिम चलायी थी। वर्तमान में वृद्ध लोगों को मिलने वाली वृद्धावस्था पेंशन भी उन्हीं की देन है। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जन-जन के नेता थे। वे जनता के प्रति पूरी तरह समर्पित थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी झोपड़ी में ही रहे लेकिन गलत तरीके से पैसा नहीं कमाया।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…
एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…
समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…