Samastipur

नए साल के दिन भी कोहरे का असर, घंटो लेट से चल रही ट्रेनें…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

नए साल के दिन भी पूरा उत्तर भारत कोहरे के आगोश में है। तीन ही दिन में रेलवे की हर व्यवस्था ढीली दिखाई दी। कोहरे (Fog) की वजह से इंडियन रेलवे की ट्रेनें घंटों (Train Late) देरी से चल रही हैं। दरभंगा से समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा, गोरखपुर, ऐशबाग, कानपुर होते हुए नई दिल्ली आने वाली 02569 क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस आज 8.09 घंटे की देरी से गंतव्य तक पहुंचने की संभावना है।

वहीं, बनारस से नई दिल्ली आने वाली 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को आज एक घंटा 20 मिनट की देरी से नई दिल्ली पहुंची है। गया से सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन या मुगलसराय होते हुए नई दिल्ली आने वाली 12397 महाबोधि एक्सप्रेस आज सवा सात घंटे की देरी से नई दिल्ली पहुंचने की संभावना बताई जा रही है।

बरौनी क्लोन स्पेशल पौने दस घंटे लेट

बरौनी से मुजफ्फरपुर, छपरा, गोरखपुर, ऐशबाग लखनऊ, कानपुर होते हुए नई दिल्ली आने वाली 02563, क्लोन स्पेशल आज गोरखपुर 16.26 घंटे की देरी से पहुंची है। कुछ ही समय पहले यह गोरखपुर से नई दिल्ली की तरफ रवाना हुई है। रास्ते में यह ट्रेन और लेट हो सकती है। कर्नाटक में बेंगलुरु के पास यशवंतपुर से दिल्ली सराय रोहिल्ला आने वाली दुरंतो एक्सप्रेस आज करीब ढ़ाई घंटे की देरी से दिल्ली आ रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

9 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

9 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

11 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

15 घंटे ago