Bihar

साल के पहले ही दिन मिली राहत, घट गए एलपीजी सिलेंडर के दाम, जानिए क्या है नई कीमत

हलवाई की दुकानों और शादी-पार्टियों में इस्तेमाल होने वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर आज से सस्ता हो गया है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के नए दाम जारी किये हैं। सरकारी तेल कंपनी ने इस गैस सिलेंडर की कीमतों में मामूली गिरावट की है। नई कीमतें 1 जनवरी, 2024 से लागू हो गई हैं। हालांकि, रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके अलावा आज से विमानों में यूज होने वाले एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों (ATF Fuel) में भी बदलाव हुआ है।

सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में मामूली गिरावट आई है। दिल्ली में आज से 19 किलो वाले गैस सिलेंडर का दाम 1755.50 रुपये हो गया है। यह पहले 1757 रुपये का आ रहा था। मुंबई में यह सिलेंडर पहले 1710 रुपये का मिल रहा था, जो अब 1708.50 रुपये का हो गया है। चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1929 रुपये से घटकर 1924.50 रुपये रह गई है। वहीं, कोलकाता में यह गैस सिलेंडर 1868.50 रुपये के बजाए अब 1869 रुपये में मिल रहा है।

एविएशन फ्यूल के दाम में भी बदलाव

1 जनवरी, 2024 से एयरलाइंस में इस्तेमाल होने वाले एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों (ATF Price) में भी बदलाव हुआ है। अब दिल्ली में एटीएफ की नई कीमत 1,01,993.17 रुपये/Kl हो गई है। कोलकाता में यह कीमत 1,10,962.83 रुपये/Kl, मुंबई में 95,372.43 रुपये/Kl और चेन्नई में 1,06,042.99 रुपये/Kl हो गई है।

क्या हैं रसोई गैस सिलेंडर के दाम

14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसकी कीमतों में आखिरी बार 30 अगस्त, 2023 को बदलाव हुआ था। मेट्रो सिटीज की बात करें, दिल्ली में यह एलपीजी सिलेंडर 903 रुपये का मिल रहा है। वहीं, कोलकाता में 929 रुपये, मुंबई में 902 रुपये और चेन्नई में 918 रुपये में मिल रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

1 घंटा ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

2 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

2 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

5 घंटे ago