Samastipur

ना JDU ना RJD… तो किस पार्टी के खाते में जाएगी समस्तीपुर और उजियारपुर लोकसभा सीट?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- बिहार में अभी तक इंडिया गठबंधन सीटों पर बंटवारा नहीं कर सका है। हालांकि, तमाम घटक दलों ने अपनी-अपनी सीटों पर दावेदारी करनी शुरू कर दी है। वाम दल इसमें सबसे ज्यादा आगे हैं। सीपीआई जहां पहले ही बेगूसराय, मधुबनी और बांका सीट पर चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी है। वहीं अब सीपीएम ने समस्तीपुर, उजियारपुर, महाराजगंज व खगड़िया लोकसभा सीट पर दावेदारी ठोक दी है।

सीपीएम पार्टी (CPM) के विधायक दल नेता व विभूतिपुर विधायक अजय कुमार (Ajay Kumar) ने शुक्रवार को कहा कि आगामी चुनाव में समस्तीपुर व उजियारपुर सीट से पार्टी का उम्मीदवार खड़ा होगा। उन्होंने मतदाताओं से सीपीएम उम्मीदवार को जिताने की भी अपील की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और पीएम मोदी को निशाने पर लिया।

अजय कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में केंद्र सरकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान को खत्म कर मनुवादी और आरएसएस की नीति से तैयार संविधान को देश में थोपना चाहती है। उन्होंने आगे कहा कि देश में भाजपा सरकार को हटाने के लिए इंडिया गठबंधन बना है। उन्होंने इस गठबंधन को जिताने की अपील की।

तेजस्वी से मिले माकपा नेता, 4 सीटों पर दावेदारी :

माकपा ने इंडिया गठबंधन में सीटों की दावेदारी तेज कर दी है। इससे पहले गुरुवार को माकपा प्रतिनिधिमंडल ने तेजस्वी से मुलाकात कर चार सीटों पर दावा ठोका। राज्य सचिव ललन चौधरी के नेतृत्व में विधायक अजय कुमार, विधायक डॉ. सत्येन्द्र यादव प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे। माकपा ने उजियारपुर, महाराजगंज, समस्तीपुर और खगड़िया सीट की मांग की है। उधर माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने भी उप-मुख्यमंत्री से फोन पर बात की। वहीं इसको लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि सभी घटक दल साथ बैठकर मीटिंग करेगी। वहीं सीट तय होगी। उधर समस्तीपुर से लोकसभा सीट के लिये कांग्रेस भी तैयारी में है। बहरहाल समस्तीपुर और उजियारपुर लोकसभा सीट किस दल के हिस्से में जाएगी यह तो समय ही तय करेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

2 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

4 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

8 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

9 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

9 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

9 घंटे ago