Samastipur

रणजी ट्राॅफी खेलने मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे टीम के साथ पहुंचे पटना, बिहार की टीम में समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी भी…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में शुक्रवार से बिहार और मुंबई के बीच रणजी ट्रॉफी का मैच खेला जाएगा. इसके लिए मुंबई की टीम बुधवार को पटना पहुंची. एयरपोर्ट पर मुंबई टीम के खिलाड़ियों को फूल देकर बीसीए के अधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया. बिहार टीम का कप्तान आशुतोष अमन को बनाया गया है. उप कप्तान सकीबुल गनी को नियुक्त किया गया है. वहीं मुंबई टीम की कप्तानी लगातार दूसरे सीजन में अजिंक्य रहाणे ही करेंगे.

बिहार विभाजन के बाद पहली बार एलीट ग्रुप में खेलेगी बिहार टीम :

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से मिली सूचना में कहा गया है कि अभिजीत साकेत, मलय राज और राघवेंद्र प्रताप फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद बिहार की टीम में शामिल होंगे. बिहार विभाजन के बाद रणजी खेलने की मान्यता मिलने के बाद बिहार की टीम पहली बार एलीट ग्रुप में खेलेगी. इस ग्रुप में बिहार के अलावा बंगाल, आंध्र प्रदेश, मुंबई, केरल, छत्तीसगढ़, यूपी और असम की टीम है. बिहार रणजी की टीम में समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी भी शामिल है। वह ताजपुर प्रखंड अंतर्गत मोतीपुर निवासी उमेश प्रसाद सिंह के पौत्र एवं क्रिकेटर संजीव सूर्यवंशी के पुत्र हैं।

मैच की सभी तैयारियां पूरी :

मुंबई और बिहार के रणजी मैच के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. मैच के लिए मोइनुल हक स्टेडियम भी पूरी तरह से तैयार है. दोनों टीमों के खिलाड़ियों के लिए आकर्षक स्टैंड भी बनाया गया है. दर्शकों के बैठने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई है.

बिहार की टीम :

आशुतोष अमन (कप्तान), सकीबुल गनी, बिपिन सौरभ, बाबुल कुमार, सचिन कुमार सिंह, वैभव सूर्यवंशी, हिमांशु सिंह, रवि शंकर, रिषभ राज, नवाज खान, विपुल कृष्णा, आकाश राज, बलजीत सिंह बिहारी, श्रमन निग्रोध, वीर प्रताप सिंह.

मुंबई की टीम :

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, सुवेद पारकर, शम्स मुलानी, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), प्रसाद पवार (विकेटकीपर), जय बिस्टा, भूपेन लालवानी, तनुष कोटियन , तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, धवल कुलकर्णी, रॉयस्टन डायस, अथर्व अंकोलेकर.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

7 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

8 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

9 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

17 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

18 घंटे ago