भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को केंद्र की सत्ता से बेदखल करने के लिए गठित इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग का मसला गहराता जा रहा है। इसमें हो रही देरी को लेकर कांग्रेस पार्टी से जदयू की नाराजगी भी सतह पर आ रही है। इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सीट के बंटवारे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि गठबंधन के सभी दलों से बात करके ही सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। इंडिया अलायंस को चलाने के लिए किसे क्या जिम्मेदारी दी जाएगी, यह भी सभी दलों के साथ मिलकर तय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही हमारी अगली बैठक होगी। इन दिनों नीतीश कुमार को संयोजक बनाए जाने की चर्चा जोरों पर है।
लोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन से किस दल को कितनी सीटें मिलेंगी, यह सवाल विवाद का रूप लेता जा रहा है। बिहार में आरजेडी,जदयू और कांग्रेस के बीच खींचतान की स्थिति बन गई है। जेडीयू ने बिहार की अपनी 16 सीटिंग सीटों पर दावा ठोक कर तनाव की स्थिति पैदा कर दी है। लालू यादव की पार्टी आरजेडी जेडीयू से कम सीट नहीं लेने पर अमादा है। इधर कांग्रेस ने भी बिहार की 11-12 सीटों की सूची तैयार कर ली है जबकि में लोकसभा की मात्र 40 सीटें ही हैं। इन सब के बीच कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान आया है।
दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए खरगे ने कहा है कि हमारा गठबंधन एक है। निश्चित रूप से अपने साथी दलों के साथ मीटिंग करने का निर्णय हमने लिया है। इसकी जगह हम एक-एक करके बताएंगे। इसमें कोई दो राय नहीं है कि मीटिंग अच्छे माहौल में और अच्छी जगह पर होगी। उसमें सभी लोग शामिल होंगे। मीटिंग में सब कुछ एक साथ बैठकर तय किया जाएगा।
इसके पहले मीडिया में खबर आई कि कांग्रेस ने 14 जनवरी के पहले सीट शेयरिंग को लेकर कोई भी बात करने से मना कर दिया गया है। तर्क दिया गया है कि 14 जनवरी से राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होने वाली है। 14 जनवरी तक खरमास भी है। उसके बाद ही सीट शेयरिंग पर बात होगी। यह खबर आने के बाद जदयू के नेता विजय कुमार चौधरी ने सीट शेयरिंग में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने साफ कहा कि यह काम बहुत पहले हो जाना चाहिए था। 23 जून को इंडिया की पहली बैठक में ही कहा गया था कि सीट शेयरिंग जल्द कर लिया जाएगा। शुक्रवार को बिहार सरकार के मंत्री संजय झा ने भी कहा था कि नीतीश कुमार अक्टूबर में ही सीट शेयरिंग का फैसला कर लेना चाहते थे। लेकिन, अब तक नहीं हो सका। संभव है जनवरी में सब कुछ तय हो जाएगा।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…