समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

जननायक के जन्म शताब्दी को लेकर ‘कर्पूरी-चर्चा’ का आयोजन; कर्पूरीग्राम पहुंचे देवेश चंद्र ठाकुर, केसी त्यागी, अनिल हेगड़े

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्म शताब्दी के मौके पर देशभर में कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। इसको लेकर पार्टी की तरफ से उनके पैतृक गांव कर्पूरीग्राम में जननायक के जन्म शताब्दी समारोह पर ‘‘समता, समरसता एवं समन्वय के दिग्दर्षक- जननायक कर्पूरी’’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित इस सेमिनार में विधान परिषद सभापति देवेश चंद्र ठाकुर, राज्यसभा सांसद अनिल हेगड़े, पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल, विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी सहित कई नेताओं ने अपने विचार प्रकट किए।

सर्वप्रथम स्वर्गीय जननायक कर्पूरी ठाकुर के पुत्र राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि उनकी सोच हमेशा से रही है कि कैसे उनका गांव, उनका इलाका, उनका प्रदेश शिक्षित हो इस दिशा में सोचते थे। जब उनकी मां का निधन हुआ तब जननायक कर्पूरी ठाकुर जी ने संकल्प लिया की वो हाई स्कूल खोलेंगे और उन्होंने हाई स्कूल खोला। आज उन्हें खुशी हो रही है की जो सोच और संकल्प उन्होंने लिया था। आज उस संकल्प को उन्होंने और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरा कर रहे हैं।

IMG 20240101 WA0037 01

IMG 20230604 105636 460

वहीं कर्पूरी चर्चा को संबोधित करते हुए विधान परिषद सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि जिस समय वो छात्र जीवन में थे उस वक्त जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर राजनीतिक क्षितिज पर काफी सुर्खियों में थे उनकी महानता के बारे में सुनता आ रहा हूं। जननायक कर्पूरी ठाकुर के मुंबई यात्रा के दौरान उन्हें एक बार उनसे मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। ऐसे महान विचारवान व्यक्तित्व के लोग जो काफी सरल और स्वच्छता की तरह सार्वजनिक जीवन व्यतीत करने वाले लोग दिखाई देंगे। उनकी सोच हमेशा से सही तरीके से पिछड़ो के लिए काम किया जाय। उस दिशा में उनका काम होता था।

IMG 20230728 WA0094 01

वहीं जेडीयू के राजनीतिक सलाहकार और राष्ट्रीय प्रवक्ता के सी त्यागी ने कहा कि जननायक कर्पूरी जी के जन्म के सौ वर्ष पूरे हो चुके है। उन्हीं को स्मरण करने के लिए तीन दिन का कार्यक्रम है। आज समस्तीपुर में कर्पूरी चर्चा का आयोजन किया गया है। कल पटना में उन पर लिखी गई दो पुस्तकों का विमोचन होना है। वहीं 24 तारीख को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में जनसभा होगी जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।

IMG 20230324 WA0187 01

केसी त्यागी ने कहा कि वैचारिक तौर पर अंबेडकर के बाद गरीब जनों को आवाज देने का जो काम कर्पूरी जी ने देने का काम किया है। आज सम्पूर्ण देश उन्हें स्मरण करता है। लोहिया जी के बाद समाजवादी आंदोलन के सबसे बड़े स्तंभ थे। रामविलास, मुलायम सिंह यादव, लालू प्रसाद यादव, नीतीश जी और हम सब लोग उनके नेतृत्व में काम कर चुके हैं। उन्हें तो सबसे ज्यादा खुशी है कि कर्पूरी जी ने लोक दल उन्होंने बनाया था। वो उस दल के यवा राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। उनके नेतृत्व में काम करने का उनका काफी लंबा अनुभव रहा है।

IMG 20230701 WA0080

उन्होंने कहा कि जब मुंगेरी लाल कमीशन की रिकमेंडेशन उन्होंने लागू की थी उनकी पार्टी के भी बहुत सारे लोग उनके खिलाफ थे। भारतीय जनता पार्टी तब की जन संघ थी। जो जनता पार्टी में विलय कर गई थी। वह उनके खिलाफ थे। कांग्रेस खिलाफ थे, कम्युनिस्ट खिलाफ थे। लेकिन विचार की प्रखरता और समय की मांग जिन्होंने अपने जीवन काल में ठाकुर जी से असहमति रखी आज वो सभी लोग उनकी जयंती मना रहे हैं। जिसकी उन्हें प्रसन्नता है।

यहां रामनाथ ठाकुर को सुनें :

यहां देवेश चंद्र ठाकुर को सुनें :

IMG 20240115 WA0021 01

IMG 20240111 WA0056 01

IMG 20231110 WA0063 01

IMG 20240103 WA0099 01

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150