समस्तीपुर/मोहनपुर :- समस्तीपुर जिले के मोहनपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत सरारी गंगा घाट पर स्नान करने के क्रम में शनिवार की शाम में एक युवक डूब गया। जिसकी खोज की गयी, लेकिन नहीं मिलने के कारण अब रविवार को तलाश की जाएगी।
बताया जाता है कि दाह संस्कार के बाद अपने परिजनों के साथ युवक स्नान कर रहा था। अचानक पांव फिसलने के कारण वह गहरे पानी में चला गया। जबतक साथ में स्नान कर रहे अन्य व्यक्ति उसे पकड़ते वह तेज धार में समा गया।
युवक की पहचान वैशाली जिला के सहदेई बुजुर्ग निवासी परम सिंह के 22 वर्षीय पुत्र गौरव सिंह के रूप में की गयी। वह अपने पंचायत के पूर्व मुखिया शिवशंकर साह की माता मेघनी देवी के दाह- संस्कार में आया था। उसके डूबते ही लोगों में हड़कंप मंच गया।
घटना की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची लेकिन तबतक अंधेरा हो गया था। पुलिस द्वारा परिजनों को समझा – बुझाकर प्रात:काल युवक को ढूढ़ने का आश्वासन दिया गया।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…