Samastipur

समस्तीपुर को-ऑपरेटिव बैंक अंतर्गत पैक्सों से जुड़े 575 बकाएदार KCC धारकों पर नीलाम पत्र दायर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर को-ऑपरेटिव बैंक शाखा अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों के पैक्सों से जुड़े 575 बकाएदार केसीसी धारकों के विरुद्ध नीलाम पत्र वाद दायर किया गया है। को-ऑपरेटिव बैंक की ओर से जिला सहकारिता अधिकारी के कोर्ट में ये वाद दायर किए गए हैं। ये ऋणी समस्तीपुर, खानपुर और ताजपुर प्रखंड के विभिन्न पैक्सों से जुड़े हुए हैं। एकसाथ इतने बकाएदारों पर कार्रवाई के बाद से उनके बीच हड़कंप मचा हुआ है।

अब ऐसे ऋणियों को बकाए राशि अदा करने के कार्रवाई नोटिस जारी की गई है। बकाए भुगतान का भुगतान नहीं करने पर उक्त ऋणियों पर बॉडी वारंट व कुर्की जब्ती की कार्रवाई की तैयारी भी की जा रही है। वाद दायर होने से पूर्व इन ऋणियों पर बकाए राशि का भुगतान करने के लिए बैंक ने अब तक कई चेतावनी नोटिस दी थी जिसके बाद भी उक्त ऋणी भुगतान करने को तैयार नहीं थे। इसके बाद वाद की कार्रवाई की गई।

समस्तीपुर को-ऑपरेटिव बैंक के शाखा प्रबंधक मनीष कुमार सिन्हा ने बताया कि ऋणधारकों के पास अब उक्त कार्रवाई से बचने के लिए एक ही रास्ता है कि वे अपने ऋण का नवीनीकरण करा लें। अन्यथा उक्त वाद की प्रक्रिया में उन्हें जेल तो जाना ही पड़ेगा, साथ ही कुर्की जब्ती की कार्रवाई भी होगी।

किस पैक्स में कितने बकाएदारों पर वाद दायर :

समस्तीपुर प्रखंड में वाजिदपुर में 12, विक्रमपुर बांदे में 24, विशनपुर में 2, चकनूर में 14, छतौना में 20, दुधपुरा में 22, लगुनियां रघुकंठ में 3, मोहनपुर में 8, मोरदीवा में 1, मुसापुर मेब 4, नीरपुर में 71, पोखरैरा में 7, पुनास में 9, रघुनाथपुर बेला में 51, रहीमपुर रूदौली में 1, सिंघिया खुर्द में 10 ऋणियों पर कार्रवाई।

ताजपुर प्रखंड में फतेहपुर में 20, आधारपुर में 10, बाघी में 12 ऋणियों पर कार्रवाई। खानपुर प्रखंड में बघौनी में 1, भोरे जयराम में 9, विशनपुर आमी में 6, दिनमनपुर दखिण में 2, दिनमनपुर उत्तरी में 6, हसनपुर में 4, जहांगीरपुर में 24, खैरी में 12, कानू विशनपुर में 28, खानपुर उत्तरी में 6, खानपुर दक्षिणी में 10, नथुद्वार में 26, पुरुषोत्तमपुर अनु में 10, खेड़ा में 41, सादीपुर में 14, शोभन में 7, श्रीपुर गाहर में 65, सितौसीगढ़ा में 3 ऋणियों पर कारवाई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

10 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

12 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

12 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

16 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

16 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

19 घंटे ago