समस्तीपुर :- भारतीय डाक विभाग अपने ग्राहकों की सुविधा के लिये कई प्रकार की सेवाएं प्रदान कर रही है। इस कड़ी में समस्तीपुर डाक प्रमंडल अंतर्गत प्रधान डाकघर समस्तीपुर में पार्सल सेवा की शुरुआत होगी। यह जानकारी डाक अधीक्षक राजीव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि यहां पार्सल सेवा शुरू होने से जिले के व्यवसायियों, छोटे उद्यमियों एवं वेंडरों को काफी लाभ मिलेगा। इसके लिए प्रधान डाकघर समस्तीपुर में विशेष काउंटर होगा।
डाक अधीक्षक ने कहा कि इससे ग्राहकों को पार्सल बुक कराने हेतु घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस काउंटर का संचालन प्रधान डाकघर में सुबह आठ बजे से शाम के सात बजे तक होगा। इस विशेष काउंटर से ग्राहक सभी प्रकार के पार्सल जैसे स्पीड पोस्ट पार्सल, रजिस्टर्ड पार्सल के अलावे स्पीड पोस्ट एवं रजिस्ट्री पत्र भी बुक करा सकेंगे।
फिलहाल इसकी शुरुआत प्रधान डाकघर समस्तीपुर में की गई है। बाद में धीरे-धीरे इसे पुरे जिले में लागू किया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि जिन ग्राहकों को दो या दो से अधिक पार्सल बुक कराना है तो उनके पार्सल को डाककर्मी ग्राहकों के आवास/कार्यालय से स्वंय पिकअप करेंगे। जो वाहन पार्सल लाने जायेगा, वह नि:शुल्क रहेगा। लेकिन पार्सल बुकिंग का जो नॉमिनल शुल्क है, वह ग्राहकों को देने होंगे।
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…
समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…
समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…