Samastipur

BPSC सहायक अभियंता सिविल परीक्षा उत्तीर्ण हो शिवम् कुमारी ने बढ़ाया विद्यापतिनगर का मान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पदमाकर सिंह लाला] :- अपनी कड़ी मेहनत, लग्न, त्याग, समर्पण, आत्म विश्वास और स्वध्याय की बदौलत बड़ा से बड़ा लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। इस उक्ति को साबित किया है शिवम् कुमारी ने। बिहार लोक सेवा आयोग के विज्ञापन संख्या – 07/2020 के आलोक में आयोजित सहायक अभियंता सिविल परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है।

इस परीक्षा में विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत निवासी अवधेश कुमार सिंह व पुनीता कुमारी की पुत्री शिवम् कुमारी ने सफलता प्राप्त कर सहायक अभियंता पद पर चयनित हुई है। शिवम् की इस सफलता पर जहां परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं ग्रामीणों में भी हर्ष व्याप्त है।

शिवम् के पिता अवधेश कुमार सिंह राजस्व विभाग में अंचल निरीक्षक के पद से सेवानिवृत है, वहीं माता पुनीता कुमारी कुशल गृहिणी है। तीन बहनों में सबसे बड़ी शिवम् ने अपने पहले प्रयास में 57 वाँ रैंक प्राप्त किया है। पढ़ाई के बेहतर पारिवारिक माहौल के बीच छोटी बहन कुमारी ऋतिका नीट की तैयारी कर रही है वहीं एकलौते बड़े भाई कृष्ण कुमार एमटेक करने के बाद संवेदक का कार्य करते हैं।

आईआईटी खड़गपुर की हैं टॉपर :

बचपन से ही मेधावी छात्रा रहीं शिवम् एकलव्या एजुकेशनल कॉम्प्लेक्स, पटना से माध्यामिक, होली इनोसेंट पब्लिक स्कूल, नई दिल्ली से उच्चतर माध्यमिक, 2019 ई .में दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी,दिल्ली से बीटेक करने के बाद से ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुट गई थीं।

फिलवक्त आईआईटी खड़गपुर से एमटेक कर रही शिवम् अपने बैच की टॉपर छात्रा है। शिवम् की सफलता पर चाचा अर्जुन सिंह, मिथिलेश सिंह, पैक्स अध्यक्ष रामबिहारी सिंह पप्पू,भाजपा मंडल महामंत्री संतोष कुमार सिंह, शिवदानी सिंह झप्पू आदि ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी हैं।

आरंभिक छात्र जीवन में मेधावी छात्रा रहीं शिवम् ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता समेत स्वजनों के आशीर्वाद और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन को दिया है। इस दौरान के अनुभव को साझा करते हुए शिवम् कहतीं हैं कि परिश्रम और घर- परिवार के लोगों के त्याग, बलिदान और पढ़ाई के प्रति निरंतर समर्पण ने इस अथक प्रयास को संभव बनाया है। यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण हो देश सेवा करना उनका अगला लक्ष्य है। उधर ग्रामीणों ने बताया कि इस सफलता से शिवम् ने इलाके का नाम रौशन किया है। यह सफलता आधी- आबादी को उत्साहित करने सरीखा हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जी B.Ed. डिग्री पर बहाल महिला शिक्षिका पर गिरी गाज, निगरानी विभाग ने समस्तीपुर नगर थाने में FIR दर्ज करायी

समस्तीपुर : जिले में नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच के क्रम में एक और बड़ा…

53 मिनट ago

समस्तीपुर : मक्के के खेत में हथियार के बल पर युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, अधमरा होने पर छोड़ा

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी…

1 घंटा ago

बिहार में महिला सिपाही की रहस्यमयी मौत..पुलिस विभाग में हड़कंप, पति हिरासत में

बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला सिपाही का…

2 घंटे ago

विभूतिपुर में शादीशुदा महिला को प्रेमी संग पकड़कर ग्रामीणों ने मंदिर में कराई शादी

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात…

3 घंटे ago