Bihar

बिहार: पाकिस्तान के सपोर्ट में पोस्ट लिखने वाले प्रोफेसर खुर्शीद आलम के खिलाफ FIR, जानिए पूरा मामला

सिवान के गोरियाकोठी स्थित नारायणपुर कॉलेज के प्रोफेसर खुर्शीद आलम पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। फेसबुक पर पाकिस्तान के सपोर्ट में भड़काऊ पोस्ट लिखने को लेकर गोरियाकोठी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है । विवादित पोस्ट के बाद खुर्शीद आलम ने अपना इस्तीफा विश्वविद्यालय को सौंप दिया था। जेपी विश्वविद्यालय के इस प्रोफेसर ने हाल में इंटरनेट मीडिया पर देश विरोधी कुछ नारे लिखे थे जिसे लेकर छात्र संगठनों ने आपत्ति जाहिर की थी और विश्वविद्यालय से जांच की मांग की थी।

खुर्शीद आलम की किस पोस्ट पर मचा बवाल

प्रोफेसर खुर्शीद आलम ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था- ‘मैं दोनों सरकारों से अपील कर रहा हूं कि भारतीय मुसलमान पाकिस्तान और बांग्लादेश से जुड़ा एक अलग देश चाहते हैं।

इसके पहले भी उन्होंने एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि पाकिस्तान जिंदाबाद, हमें असहमति और आत्मनिर्णय का अधिकार दो, बस इतना ही। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में कुलसचिव को पत्र देकर आरोपी प्रोफेसर को बर्खास्त करने की मांग की थी।

सिवान SP ने की प्राथमिकी की पुष्टि

सिवान के एसपी ने प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि थाने में कांड संख्या 4/24 दर्ज किया गया है। धारा 268/505 और आईटी ऐक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई है। भाजयुमो के नेता राजीव तिवारी ने पुलिस कार्रवाई को उचित बताया है और कहा कि देश के खिलाफ साजिश रचने वालों के के खिलाफ उचित कार्रवाई जरूरी है। उधर प्रोफेसर खुर्शीद आलम ने अपने इस कार्रवाई को अभिव्यक्ति की आजादी बताया था और कहा था कि यह उनके निजी विचार हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

1 घंटा ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

2 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

4 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago