करीब दो दशक के बाद आज शुक्रवार को एक बार फिर से राजधानी पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में चौके-छक्के की बरसात होने वाली है। इससे अंधकार में डूबा बिहार क्रिकेट का भविष्य फिर रौशन होगा। बेहतर क्रिकेट की तलाश में युवा दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर नहीं होंगे। यह संभव तब हुआ जब बिहार को रणजी के एलीट ग्रुप में जगह मिली और इंटरनेशनल खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे की मुंबई टीम बिहार में खेलने के लिए पहुंची।
फिलहाल पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में मुम्बई और बिहार के बीच रणजी का मुकाबला खेला जाएगा। इस स्टेडियम में साल 1996 में वर्ल्ड कप मुकाबला हो चुका है। करीब 27 साल बाद अब यहां फिर से इंटरनेशनल खिलाड़ी पहुंच रहे हैं। इस मुकाबले के लिए चुनी गई बिहार टीम में पटना जिले का दबदबा है। 15 सदस्यीय बिहार टीम में सात खिलाड़ी पटना जिले के रहने वाले हैं। इसके अलावा गया, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, गोपालगंज, औरंगाबाद, नालंदा, मोतीहारी के भी खिलाड़ी शामिल हैं।
बिहार रणजी की टीम में समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी भी शामिल है। वह ताजपुर प्रखंड अंतर्गत मोतीपुर निवासी उमेश प्रसाद सिंह के पौत्र एवं क्रिकेटर संजीव सूर्यवंशी के पुत्र हैं।
आशुतोष अमन (कप्तान), सकीबुल गनी, बिपिन सौरभ, बाबुल कुमार, सचिन कुमार सिंह, वैभव सूर्यवंशी, हिमांशु सिंह, रवि शंकर, रिषभ राज, नवाज खान, विपुल कृष्णा, आकाश राज, बलजीत सिंह बिहारी, श्रमन निग्रोध, वीर प्रताप सिंह.
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, सुवेद पारकर, शम्स मुलानी, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), प्रसाद पवार (विकेटकीपर), जय बिस्टा, भूपेन लालवानी, तनुष कोटियन , तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, धवल कुलकर्णी, रॉयस्टन डायस, अथर्व अंकोलेकर.
समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…
समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…