समस्तीपुर :- एचआईवी एड्स के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है। लेकिन बावजूद इसके जिले में इससे पीड़ित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इसी को लेकर शुक्रवार को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी के द्वारा एक जागरूकता रैली को सदर अस्पताल से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।
जागरूकता रैली में स्वास्थ्य कर्मी एचआईवी एड्स से बचाव से संबंधित तख्तियां लेकर शहर के पटेल गोलंबर से ओवर ब्रिज चौराहा होते हुए वापस सदर अस्पताल पहुंचा। इसके बाद सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी एवं डीएस डॉ गिरीश कुमार ने विश्व एड्स दिवस पर स्वास्थ्य कर्मियों के साथ एक बैठक की। जहां उन्होंने एचआईवी एड्स से बचाव व उसके रोकथाम के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया।
सदर अस्पताल के एआरटी सेंटर में 3500 से अधिक एड्स पीड़ित मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें 1765 पुरुष व 1525 महिला शामिल हैं। इसमें 150 लड़के, 80 युवतियां व थर्ड जेंडर के दो मरीज शामिल हैं। वहीं इसके अलावा सदर अस्पताल में संस्थागत प्रसव के दौरान आने वाली महिलाओं में 35 गर्भवती भी एचआईवी संक्रमित पायी गई हैं। अक्टूबर महीने में 275 एड्स पीड़ित मरीजों की पहचान हुई है। मौके जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉक्टर विशाल कुमार व अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…
नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…
समस्तीपुर : जिले में संचालित करीब 19 बैंक अकाउंट से अधिक का उपयोग देश के…
समस्तीपुर : सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन (05585/05586) का…
बिहार के सिविल न्यायालयों में चपरासी पद पर भर्ती के लिए आयोजित हुई प्रारंभिक परीक्षा…
समस्तीपुर : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू हुए कई वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन इसके…