Samastipur

समस्तीपुर नगर भवन में एक दिवसीय विधिक सेवा शिविर का किया गया आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- बिहार राज्य विधि सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार नगर भवन में दीप प्रज्वलित कर समस्तीपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधि सेवा प्राधिकार समस्तीपुर मनोज कुमार के द्वारा एक दिवसीय विधिक सेवा शिविर का उद्घाटन किया गया। एकदिवसीय शिविर में कन्या उत्थान योजना, आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण योजना, सामाजिक कल्याण योजना, राशन कार्ड निर्माण संबंधी योजना, श्रम कार्ड निर्माण योजना, आधार कार्ड निर्माण योजना, बृद्धा पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, वरिष्ठ नागरिक कल्याण योजना, भिक्षावृत्ति मुक्ति योजना से संबंधित जानकारी दी गई एवं कार्ड भी बनाया गया।

शिविर में आयुष्मान कार्ड 137, श्रम कार्ड 68, विधवा पेंशन 18, वृद्धा पेंशन 07, दिव्यांग का पंजीकरण 05, जॉब कार्ड 02, राशन कार्ड 450, आधार कार्ड 88  ट्रांसजेंडर का पंजीकरण 03, गरीब और असहाय 778 व्यक्तियों द्वारा एकदिवसीय शिविर का लाभ प्राप्त किया गया।

इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विधि सेवा प्राधिकार अध्यक्ष मनोज कुमार, जिला विधि प्राधिकार के सचिव स्वाति सिंंह, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पवन झा, 6 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कैलाश जोशी, मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी, न्यायिक दंडाधिकारी सृष्टि मांगलिक, उप विकास आयुक्त अखिलेश कुमार सिंह, सिविल सर्जन समेत सैकड़ों की संख्या महिला, पुरुष व बच्चे उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

8 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

9 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

12 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

12 घंटे ago