Samastipur

भारत-संकल्प यात्रा रथ के आगमन पर आयोजित की गई सभा, MLC ने कहा PM मोदी की दूरदृष्टि से भारत 2047 तल विकसित राष्ट्र बनेगा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/वारिसनगर :- विधान पार्षद डॉ. तरुण कुमार ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से केन्द्र की भाजपा सरकार मानवीय जीवन से जुड़ी प्रत्येक समस्या का समाधान करने में जुटा हुआ है। देश में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास हो रहा है, वहीं गरीबों का आयुष्मान कार्ड, उज्वला गैस योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से सशक्तीकरण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि से भारत 2047 तल विकसित राष्ट्र बनेगा। वे शनिवार को वारिसनगर प्रखंड के शेखोपुर एवं मोहद्दीनपुर पंचायत में विकसित भारत-संकल्प यात्रा रथ के आगमन पर आयोजित सभा में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजभूषण निषाद ने कहा कि अब गरीब परिवार को इलाज के लिए प्रत्येक वर्ष 5 लाख का लाभ मोदी सरकार दे रही है। बिहार में मोदी सरकार जनजातीय समुदायों के छात्रों को 116.24 करोड़ की राशि की छात्रवृत्ति दे रही है। मुंगेर, झंझारपुर और समस्तीपुर को मेडिकल कॉलेज सौगात के रूप में दिया गया है। नालन्दा विश्वविद्यालय का पुनरूत्थान हो रहा है।

किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार ठाकुर ने बताया कि किसानों के खाते में धनराशि भेजने के मामले में भारत मे बिहार चौथे स्थान पर है, बिहार में करिवन 85 लाख किसानों के खाते में 19 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि सीधे तौर पर दिया गया है। मोदी सरकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित कर बिहार के लोगो को 153.33 लाख मैट्रिक टन से अधिक मुफ्त खाद्यान्न वितरित की गई है। बिहार में लगभग 13310 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र संचालित की गई है।

जिला महामंत्री कौशल पांडेय, वारिसनगर दक्षिणि मंडल के अध्यक्ष ठाकुर संग्राम सिंह, मुखिया गुड़िया देवी, बादल सिंह, सिंधु देवी, मोहद्दीनपुर मुखिया सीमा कुमारी, सरपंच अमर पासवान, जसवंत सिंह, टार्जन सिंह, बंटी सिंह, सौरव ठाकुर उर्फ निशु, मंडल महामंत्री मुकेश भास्कर, राजन साह, अजित कुमार आदि ने भी विचार व्यक्त किया।

Avinash Roy

Recent Posts

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

49 मिनट ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

6 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

7 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

8 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

8 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

9 घंटे ago