समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल द्वारा बिना टिकट/उचित प्राधिकार की यात्रा पर रोकथाम और यात्री को टिकट लेकर चलने के लिए लगातार अभियान चलाये जा रहे हैं ताकि बिना टिकट/उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्रियों को निरूत्साहित और जागरूक किया जा सके। इसी क्रम में समस्तीपुर मंडल 01 दिसंबर से 15 दिसंबर तक टिकट जांच अभियान पखवाड़ा का आयोजन किया है।
इस दौरान अधिकारियों की अलग-अलग टीम मंडल के भिन्न भिन्न जगहों पर रहेगी। इस अभियान में लगभग 250 टिकट जाँचकर्मी एवं RPF जवान प्रतिदिन शामिल रहेंगे। इस टिकट चेकिंग पखवाड़ा अभियान में मंडल के समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, नरकटियागंज, बापूधाम मोतिहारी, जयनगर, सीतामढ़ी आदि स्टेशनों पर मुख्य रूप से टिकट जांच किया जाएगा। इस चेकिंग पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य यात्री को जागरूक करना और बिना टिकट चल रहे यात्री से रेल राजस्व प्राप्त करना है।
नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ…
बिहार के शिवहर स्वास्थ्य विभाग की एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। सरकारी अस्पताल में…
समस्तीपुर : ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी के एक मामले में साइबर पुलिस…
समस्तीपुर/पटोरी : केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने शाहपुर पटोरी रेलवे…
कहते हैं कि बदलते वक्त के साथ समाज के हर क्षेत्र में गिरावट दर्ज की…
बिहार के नालंदा में मासूम की बलि दी गई है. मामा की शादी में यूपी…