समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन अंतर्गत नरघोघी में थाना भवन बनने की कवायद शुरू हो गयी है। सरायरंजन थाना से अलग होकर नरघोघी थाना का निर्माण होगा। सोमवार को सीओ पंकज कुमार झा ने जमीन की नापी करायी। सीओ ने बताया कि थाना भवन बनाने के लिए अख्तेयारपुर मौजा में दो एकड़ जमीन चिंह्नित की गई है। जमीन चिह्नित कर जिला में भेजा जाएगा। इसके बाद भवन बनने का रास्ता साफ हो जाएगा।
यहां थाना बनने से आसपास के कई पंचायत को भी सामिल किया जाएगा। नरघोघी में थाना भवन बनने की प्रक्रिया शुरू होने क्षेत्र के लोगों में हर्ष देखा जा रहा है। वहीं लोगों ने कहा है आसपास के क्षेत्र के पंचायतों में प्रशासन मौजूद रहने से सुरक्षा मिलेगा और हमलोग सुरक्षित रहेंगे। बता दें कि नरघोघी में इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज खुलने के बाद थाने की जरूरत हो गई है।
बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…
समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…
समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…
समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…