समस्तीपुर :- कृषि विभाग की ओर से विभिन्न प्रखंडों में चयनित 2017 किसानों के यहां हो रहे जैविक खेती के उत्पाद को जैविक मान्यता दिलाने के लिए पहल शुरू कर दी गई है। जैविक खेती कर रहे किसानों को सी-1 रजिस्ट्रेशन कराने के लिए उनके जैविक प्लॉट की जीपीएस फोटोग्राफी की जा रही है। जिसके बाद उन्हें जैविक खेती के लिए दूसरी किस्त दी जाएगी। वहीं तीसरे साल बाद जैविक खेती की मान्यता मिलने के बाद उन्हें सी-3 सर्टिफिकेट दिया जाएगा। जिसके माध्यम से उनके उत्पाद को अंतर्राष्ट्रीय जैविक पहचान मिलेगी।
बाजार में उनके उत्पाद को जैविक रूप में पहचान मिलने के बाद उसकी कीमत सामान्य उत्पाद से अधिक होगी। जिससे किसानों को लगी कम लागत बाद अधिक आय हो सकेगी। वहीं बाजार में रासायनिक खाद के बिना ही स्वस्थ अनाज व सब्जी आदि खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सकेगा। जैविक खेती के लिए चयनित किसानों को तीन साल में 24,500 रुपए की सहायता दी जाएगी। बताया गया कि इसमें जैविक खेती शुरू करने पर पहले साल 11,500 रुपए, सी-1 सर्टिफिकेट बाद दूसरे वर्ष 6500 रुपए व तीसरे साल भी 6500 रुपए दिए जाएंगे।
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…
समस्तीपुर : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर…
समस्तीपुर : मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में…
समस्तीपुर : जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध…
अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…