Samastipur

शादी समारोह में चुपके से शराब पार्टी करने वालों के खिलाफ होगा ये एक्शन, जिम्मेवार विवाह भवन संचालक पर भी होगी कार्रवाई

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- शादी समारोह के दौरान शराब पीने एवं पिलाने वाले के विरुद्ध उत्पाद विभाग की टीम ने अब जांच व छापेमारी शुरु कर दी है। इस कड़ी में उत्पाद विभाग की टीम बीते रात शहरी क्षेत्र के अलावे रोसड़ा, पटोरी व दलसिंहसराय क्षेत्र में भी दर्जन भर से अधिक विवाह भवन, होटल, वैंक्वेट हॉल में जांच पड़ताल व छापेमारी की। हालांकि पहले दिन आयोजन स्थलों पर हुई जांच पड़ताल में उत्पाद विभाग को कोई सफलता हाथ नहीं लगी।

इस दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने इन आयोजन स्थलों पर शराब बंदी कानून से संबंधित पोस्टर को भी चस्पाया। साथ ही होटल, विवाह भवन, बैंक्वेट हॉल के संचालक व प्रबंधक को हिदायत देते हुए कहा कि अगर किसी भी समारोह या अन्य दिनों में शराब पीते या शराब पीए अवस्था में किसी की भी गिरफ्तारी होती है, तो स्थल को सील किया जाएगा। साथ ही इसके मालिक एवं समारोह के आयोजक के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज की गयी।

उत्पाद अधीक्षक शैलेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि जिले के सभी होटलों, विवाह भवन, वैंक्वेट हॉल संचालक को सूचित किया गया है। इसके बावजूद अगर कोई भी व्यक्ति नशे की हालत में या शराब पीते गिरफ्तार होता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत होटल, विवाह भवन को सील करने के साथ ही प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी। इसके तहत ताजपुर रोड एवं मोहनपुर रोड के अलावे पटोरी, दलसिंहसराय व पटोरी में छापेमारी की गयी है। बुधवार, गुरुवार व शुक्रवार की रात कई विवाह स्थल पर अचानक उत्पाद विभाग की एक साथ कई टीम के पहुंचते ही दहशत का माहौल देखा गया।

इस दौरान टीम ने लोगों को शराब बंदी कानून की जानकारी देते हुए नशापान नहीं करने की अपील की। साथ ही पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी गयी। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि समारोह के दौरान आए दिन नशे में हंगामा करने की भी सूचना सोशल मीडिया पर फैलती है। इस पर शिकंजा करने के लिए लगातार छापेमारी और सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। इसके लिए समस्तीपुर, पटोरी दलसिंहसराय एवं रोसरा में विशेष टीम का गठन किया गया है। इस टीम का मुख्य कार्य विवाह स्थलों एवं और आयोजन स्थलों पर निगरानी करना है।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

5 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

5 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

6 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

11 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

16 घंटे ago