Bihar

उत्तरकाशी टनल से रेस्क्यू किए गए बिहार के 5 मजदूर पहुंचे पटना, श्रम मंत्री ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

उत्तराखंड के सिलक्यारा टनल से सुरक्षित बाहर निकले सभी मजदूर शुक्रवार सुबह सेवा विमान से पटना पहुंचे। पटना पहुंचने पर 5 मजदूरों का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। सुरंग से निकाले गए राज्य के पांच श्रमिकों में भोजपुर के सबाह अहमद, सारण के सोनू कुमार साह, रोहतास के सुनील कुमार, बांका के विरेंद्र किशु और मुजफ्फरपुर के दीपक कुमार शामिल है। ऋषिकेश में मौजूद इनके परिजन भी साथ में वापस लौटे। इन सभी श्रमिकों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

उत्तराखंड टनल से सुरक्षित निकले बिहार के पांच मजदूरों को बिहार सरकार अपने खर्चे पर वापस लाई। उनके साथ 9 परिजन भी आए हैं। मजदूरों के स्वागत के लिए बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम भी एयरपोर्ट पर मौजूद थे। उनके चेहरे पर सुरक्षित घर वापस लौटने की खुशी साफ झलक रही थी।

बिहार सरकार की टीम उत्तराखंड में थी मौजूद

बिहार के पांचों मजदूरों को सुरक्षित बिहार लाने के लिए श्रम संसाधन विभाग ने एक अधिकारी को उत्तराखंड भेजा था। श्रम संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार टनल से सुरक्षित निकाले गए पांचों श्रमिकों को बिहार लाने के लिए दिल्ली से श्रम प्रवर्तन अधिकारी सौरव सुमन को भेजा गया था, जो बुधवार को ऋषिकेष एम्स पहुंचे थे। उन्होंने ऋषिकेश में श्रमिकों से मुलाकात की और गुरुवार को सभी के स्वस्थ होने पर उन्हें वापस लाने की तैयारी शुरू की गई।

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

5 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

8 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

10 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

14 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

14 घंटे ago