Samastipur

समस्तीपुर रेलवे स्टैंड पर दो गुटों में झड़प के दौरान पार्किंग इंचार्ज समेत दो जख्मी, पीड़ित ने आरोपियों पर रंगदारी मांगने का लगाया आरोप

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जंक्शन के रेलवे कारखाना के पास स्थित बाइक स्टैंड में गुरुवार रात बाइक लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में स्टैंड के पार्किंग इंचार्ज समेत दो लोग जख्मी हो गए। दोनों को रेल पुलिस ने उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। उधर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। जख्मी लोगों में स्टैंड के पार्किंग इंचार्ज शहर के मगरदही निवासी मुकेश कुमार के अलावा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्दा गांव निवासी प्रिंस कुमार शामिल है। स्टैंड इंचार्ज ने प्रिंस कुमार पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है।

स्टैंड के पार्किंग इंचार्ज पीड़ित मुकेश कुमार ने कहा कि बीती रात वह अपने स्टैंड पर खड़ा था। इसी दौरान एक बाइक से प्रिंस और उसका साथी आया और हो-हल्ला करने लगा। वे लोग पूर्व से रंगदारी की मांग कर रहे हैं। उसे डांटकर वहां से भगा दिया। करीब आधा घंटा बाद एक स्कॉर्पियो पर 7 से 8 की संख्या में पहुंचे लोगों ने अचानक उन पर हमला बोल दिया।

इस दौरान उनके सिर पर बदमाशों ने तेज धारदार हथियार से वार किया। घटना की सूचना पर जीआरपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो स्कार्पियो सवार बदमाश वहां से फरार हो गए। जबकि लोगों ने इस दौरान एक युवक को पकड़ लिया और बाइक भी जप्त कर ली। जिसे बाद में जीआरपी के हवाले कर दिया गया।

वहीं दूसरी ओर रेल थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि रेलवे की बाइक स्टैंड में बाइक लगाने को लेकर स्टैंड संचालक और बाइक सवार के बीच विवाद हुआ था। जिसमें मारपीट की घटना हुई है। दोनों ओर से लोग जख्मी हुए हैं। जख्मियों का उपचार सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। जख्मी प्रिंस कुमार को हिरासत में रखा गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

7 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

7 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

8 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

13 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

18 घंटे ago