Samastipur

कोहरे के कारण समस्तीपुर मंडल की आधा दर्जन ट्रेन 3 महीनें के लिए की गयी रद्द, हमसफर व शहीद एक्सप्रेस के रद्द होने से बढ़ी परेशानी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- ठंड के दस्तक देने के साथ ही ट्रेनों का परिचालन बाधित होने लगा है। अगले तीन महीने के लिए बिहार से गुजरने वाली 25 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसमें समस्तीपुर मंडल की भी आधा दर्जन प्रमुख ट्रेन शामिल है। इससे सबसे अधिक परेशानी मिथिलांचल के लोगों की बढ़ गयी है। खासकर अमृतसर जाने वाली तीन ट्रेन जयनगर से निकलती है, लेकिन दो ट्रेनों को तीन महीने के लिए रद्द कर दिया गया है।

इसमें जयनगर से खुलने वाली ट्रेन संख्या 14674/73 शहीद एक्सप्रेस एवं ट्रेन संख्या 04651/52 हमसफर क्लोन एक्सप्रेस शामिल है। जिसे रद्द कर दिया गया है। अब जयनगर से एक मात्र सरयु यमुना एक्सप्रेस की संचालित हो रही है। हालांकि आने वाले दिनों में उसे भी रद्द करने की संभावना है।

आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों को किया गया है रद्द :

कोहरे के कारण समस्तीपुर मंडल व समस्तीपुर होकर जाने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें रद्द हैं। इसमें अमृतसर- बनमनखी अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस, अंबाला बरौनी अंबाला हरिहर एक्सप्रेस, आनंद बिहार सीतामढ़ी आनंद बिहार लिच्छवी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेन रद्द है। जबकि आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों को सप्ताह में एक से तीन दिनों के लिए रद्द किया गया है।

सरयु यमुना एक्सप्रेस पर बढ़ा लोड :

मिथिलांचल के जयनगर से अमृतसर के लिए फिलहाल एक मात्र ट्रेन सरयु यमुना एक्सप्रेस ही संचालित हो रही है। जिसके कारण एक मात्र ट्रेन पर लोड हो जाने के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ गयी है। यह ट्रेन भी सप्ताह में मात्र मंगलवार, शुक्रवार एवं रविार को संचालित हो रही है। नतीजतन जयनगर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर के यात्रियों के लिए परेशानी बढ़ गयी है।

बरौनी ग्वालियर, अवध असम व गरीब रथ भी रहेगा रद्द :

कोहरे के कारण 22 ट्रेनों के परिचालन में कमी की गयी है। जिसके कारण इन ट्रेनों को सप्ताह में एक से दो दिनों तक रद्द किया गया है। इसमें समस्तीपुर मंडल एवं मंडल होने जाने वाली ट्रेनों में गाड़ी संख्या 11123 ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस, प्रत्येक सोमवार एवं गुरूवार तथा गाड़ी संख्या 11124 बरौनी- ग्वालियर एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को रद्द रहेगा। गाड़ी संख्या 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को तथा गाड़ी संख्या 15910 लालगढ-डिब्रूगढ़़ अवध आसाम एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार को रद्द रहेगा।

गाड़ी संख्या 24406 आनंद विहार-भागलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को तथा गाड़ी संख्या 24405 भागलपुर-आनंद विहार गरीबरथ एक्सप्रेस प्रत्येक गुरूवार को रद्द रहेगा। गाड़ी संख्या 12523 न्यू जलपाईगुड़ी नई दिल्ली एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार व गाड़ी संख्या12524 नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को रद्द रहेगा। गाड़ी संख्या 15705 कटिहार दिल्ली चम्पारण हमसफर एक्सप्रेस प्रत्येक गुरूवार तथा गाड़ी संख्या 15706 दिल्ली-कटिहार चम्पारण हमसफर एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार को रद्द रहेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, मुंगेर और एकलव्य की टीम ने दर्ज की जीत

समस्तीपुर : खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन, समस्तीपुर के…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में दिनदहाड़े महिला की सोने की चेन झपटकर फरार हुआ बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बाइक सवार उचक्के ने एक महिला को निशाना बनाते…

8 घंटे ago

किडनी फेल्योर से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत की खबर; पूसा अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस सुविधा शुरू

समस्तीपुर/पूसा : अनुमंडलीय अस्पताल पूसा में डायलिसिस सुविधा की शुरूआत शनिवार को हो गई। इसका…

8 घंटे ago

खानपुर में महिला की मांग में जबरन सिंदूर डालने वाला दूसरा आरोपी भी हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर/खानपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में विवाहिता की मांग में जबरन सिंदूर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर नगर निगम के आठ वार्ड पार्षदों को नगर आयुक्त ने किया नोटिस

समस्तीपुर : नगर निगम बनने के बाद से अब तक अपनी संपत्ति कर का भुगतान…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : खैनी-गुटखा खरीदने के दौरान हुए विवाद में युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौ’त

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव में शनिवार की सुबह किराना दुकान पर…

22 घंटे ago