Samastipur

पटेल मैदान में बनेगा वॉलीबॉल खेल का प्रशिक्षण केंद्र, अगर आपको बनना है प्रशिक्षक तो यहां जानें योग्यता…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर पटेल मैदान में गैर आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र योजना के तहत वॉलीबॉल खेल का प्रशिक्षण केंद्र खुलेगा। इसकी जानकारी जिला खेल कार्यालय द्वारा दी गई है। इसको लेकर केंद्र के प्रशिक्षक का भी चयन किया जाना है ताकि केंद्र का सही तरीके से संचालन हो सके। प्रशिक्षक के लिए जिला खेल कार्यालय से आवेदन की मांग की गई है। 1 जनवरी तक पटेल मैदान स्थित खेल कार्यालय में आवेदन स्वीकार किया जाएगा।

प्रशिक्षक हेतु आवेदन करने वाले आवेदक की उम्र सीमा न्यूनतम 21 वर्ष तथा अधिकतम 45 वर्ष तक होनी चाहिए। आवेदक को न्यूनतम इंटरमीडिएट किसी भी संकाय से उत्तीर्ण एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जूनियर या सीनियर स्तर के खिलाड़ी में सहभागिता होनी चाहिए। भारतीय खेल प्राधिकरण अंतर्गत राष्ट्रीय खेल संस्थान से छ: सप्ताह सर्टिफिकेट कोर्स वाले आवेदक को प्राथमिकता दी जाएगी। गैर आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र हेतु चयनित शिक्षक को श्रम संसाधन विभाग बिहार सरकार द्वारा अतिकुशल सरकारी दैनिक कर्मियों हेतु निर्धारित अद्यतन पारिश्रमिक राशि भुगतान होगा। प्रशिक्षक नियमित कर्मी नहीं माने जाएंगे। साथ ही संविदा व नियमित कार्य के आधार पर नियुक्ति का दावा करने के पात्र नहीं माने जाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

15 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

15 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

16 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

21 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

1 दिन ago