Samastipur

हर हफ्ते सोमवार व गुरुवार को दरभंगा से सीतामढ़ी होते हुए आनंद विहार तक चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, जानें कहाँ-कहाँ है स्टोपेज…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल में केसरिया रंग में रंगा अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन एक जनवरी से होगा। देश में पहली बार दरभंगा से आनंद विहार के बीच पुशपुल तकनीक से आधारित ट्रेन का परिचालन नियमित रूप से किया जाएगा। इसकी सभी प्रशासनिक तैयारी भी पूरी कर ली गई है। इस संबंध में डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने मंडल मुख्यालय के मंथन सभाकक्ष में 30 दिसंबर को अयोध्या से 11 बजे अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही उसी दिन मालदा टाउन से बेंगलुरु के बीच भी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन 01 जनवरी से सप्ताह में प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को दरभंगा से दोपहर तीन बजे ट्रेन खुलेगी, जो रात के 2:30 बजे अयोध्या पहुंचेगी। फिर लखनऊ, कानपुर सेंट्रल होते हुए अगले दिन 12:35 में आनंद विहार पहुंचेगी।

डीआरएम ने कहा कि आनंद विहार स्टेशन से सप्ताह में मंगलवार एवं गुरुवार को दरभंगा के लिए ट्रेन खोली जाएगी। इस कोच में ट्रेन में आठ चेयर कोच, 12 स्लीपर कोच एवं दो दिव्यांग कोच शामिल है। जबकि 5-5 हजार के हॉर्स पावर का दो इंजन ट्रेन के आगे पीछे लगाया गया है, जो 130 किमी प्रति घन्टे की स्पीड से चलेगी। ट्रेनों का स्टॉपेज काफी जगह है, इसलिए पुश – पुल तकनीक इंजन ट्रेन के दोनों तरफ रहेगा, जिससे जल्द ट्रेन को गति मिलेगी।

इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन:

दरभंगा से आनंद विहार के बीच यह ट्रेन कमतौल, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, नरकटियागंज, बगहा, कप्तान गंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर, अयोध्या, लखनउ, कानपुर सेंट्रल, इटावा, तुण्डला, अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।

सीसीटीवी से लैस होगी यह ट्रेन:

डीआरएम ने बताया कि इस ट्रेन में इंड टू इंड तक किसी भी कोच में जाया जा सकता है।एलएचबी कोच अमृत भारत ट्रेन में सीसीटीवी कैमरा से लैश किया जाएगा। इसके अलावे मोबाइल चार्जर, एलईडी लाइट, कोच के अंदर बाहर एलाउंसमेन्ट सिस्टम सहित अन्य सुविधाएं है। आधुनिक शौचालय में ऑटोमेटिक वाटर कंट्रोल सिस्टम भी है। ताकि कोई बदबू नही हो सके।

यहां देखें DRM ने क्या कुछ कहा :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : खैनी-गुटखा खरीदने के दौरान हुए विवाद में युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौ’त

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव में शनिवार की सुबह किराना दुकान पर…

5 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस; सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…

11 घंटे ago

एजेंसी और ठेका प्रथा खत्म कर श्रमिकों को स्थायी करे विश्वविद्यालय प्रशासन, भाकपा-माले की दोटूक

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में वर्षों से निरंतर कार्यरत सैकड़ों…

16 घंटे ago

स्कूल जाने के दौरान शिक्षक पर फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपितों को पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव अंतर्गत दशर्जा चौर में विगत दिनों गावपुर…

16 घंटे ago

समस्तीपुर: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग सख्त, दो दिनों में मांगी गई रिपोर्ट

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी कार्यरत शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग…

16 घंटे ago