Samastipur

परीक्षा हॉल में जहां अभ्यर्थियों को सवालों ने उलझाया वहीं परीक्षा हॉल के बाहर रहने से लेकर खाने और जाने की समस्या से जूझना पड़ा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- बीपीएससी की शिक्षक बहाली की दूसरे चरण में हुई प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने आये अभ्यर्थियों को शनिवार को कई तरह की परेशानी उठानी पड़ी। परीक्षा हॉल में जहां सवालों ने उलझाया वहीं परीक्षा हॉल के बाहर रहने से लेकर खाने और जाने की समस्या से जूझना पड़ा।

जिले में कुल 17 केन्द्रों पर कड़ी प्रशासनिक देखरेख में परीक्षा हुई। परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की इंट्री साढ़े नौ बजे से ही शुरू कर दी गई थी। तीन स्तरीय कड़ी तलाशी व जांच के बाद उन्हें इंट्री दी जा रही थी। ढाई घंटे की परीक्षा में कुल डेढ़ सौ मल्टीपल च्वाइस वाले प्रश्न पूछे गए थे।

इस परीक्षा में बिहार के दूर-दूर के जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से शामिल थे। इससे पहले परीक्षा केन्द्र पहुंचने के लिए अभ्यर्थियों को परेशानी उठानी पड़ी। वे स्थानीय लोगों से जगह-जगह परीक्षा केन्द्र जाने का रास्ता पूछ रहे थे। स्टेशन पर ऑटो व ई-रिक्शा चालक अपने अपने हिसाब से सभी को भाड़ा भी बता रहे थे। कई ई-रिक्शा चालकों ने उनसे मनमाना भाड़ा भी वसूला। सुबह में समस्तीपुर स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भीड़ लगी रही। उनकी भीड़ के कारण आम दिनों की अपेक्षा ई रिक्शा भी अधिक संख्या में दिख रही थी।

इसी तरह होटल में भी खाने और नाश्ते के लिए परीक्षार्थियों व उनके अभिभावक की भीड़ लगी हुई थी। टेबल खाली नहीं रहने से परीक्षार्थी एक होटल से दूसरे होटल जा रहे थे। परीक्षा केन्द्र जाने के पूर्व सभी खाने व नाश्ते के लिए परेशान थे। इसी तरह शनिवार की परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी एक दिन पहले ही शहर में पहुंच चुके थे। उनमें अधिकांश को रात में रुकने के लिए सुरक्षित जगह नहीं मिली।

Avinash Roy

Recent Posts

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

18 मिनट ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

6 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

16 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

17 घंटे ago