Samastipur

BPSC शिक्षक बहाली परीक्षा में समस्तीपुर से दूसरे शहर परीक्षा देने गये अभ्यर्थियों को करना पड़ा काफी कठिनाइयों का सामना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- बीपीएससी शिक्षक बहाली की दूसरे चरण में हुई प्रतियोगिता परीक्षा में समस्तीपुर जिले से दरभंगा, मधुबनी समेत अन्य शहरों में शामिल होने गये अभ्यर्थियों को कई तरह की परेशानी उठानी पड़ी। परीक्षा केंद्र वाले शहर में तमाम रेस्ट हाउस व आवासीय होटल पहले से फूल हो चुके थे। जिससे उन्हें सड़क के किनारे जहां तहां दूकान के शेड में, मंदिर में, रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म पर, मॉल के बाहर बैठ कर रात काटनी पड़ी। जिन्हें कहीं भी जगह नहीं मिली वे इधर से उधर घूम कर रात गुजार लिए।

चार बजे सुबह से ही सार्वजनिक शौचालयों पर उनकी भीड़ लगनी शुरू हो गई जो साथ बजे सुबह तक सामान्य हुई। परेशान अभ्यर्थियों ने बताया कि एक तो वे यात्रा से थके हैं ऊपर से रात में भी आराम नहीं मिला। परीक्षा समाप्ति के बाद सभी घर लौटने के लिए स्टेशन पहुंचे। जिससे स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भीड़ लगी हुई थी। ट्रेन में भी जगह पाने के लिए सभी को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जैसे तैसे सभी ट्रेन में सवार हो घरों के लिये रवाना हुए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : खैनी-गुटखा खरीदने के दौरान हुए विवाद में युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौ’त

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव में शनिवार की सुबह किराना दुकान पर…

11 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस; सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…

17 घंटे ago

एजेंसी और ठेका प्रथा खत्म कर श्रमिकों को स्थायी करे विश्वविद्यालय प्रशासन, भाकपा-माले की दोटूक

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में वर्षों से निरंतर कार्यरत सैकड़ों…

22 घंटे ago

स्कूल जाने के दौरान शिक्षक पर फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपितों को पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव अंतर्गत दशर्जा चौर में विगत दिनों गावपुर…

22 घंटे ago

समस्तीपुर: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग सख्त, दो दिनों में मांगी गई रिपोर्ट

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी कार्यरत शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग…

22 घंटे ago