Samastipur

समस्तीपुर के रहने वाले दंपती को मुजफ्फरपुर में ट्रक ने रौंदा, स्कूटी से गांव लौट रहे थे पति-पत्नी, मौत के बाद मचा कोहराम 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र अंतर्गत दिघरा गांव निवासी एक दंपत्ति की मौत ट्रक के रौंदने से हो गई। घटना रविवार को मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत काजी इंडा पेट्रोल पंप के निकट की है। मृतक दिघरा गांव के कुंदन शर्मा उर्फ मिंटू शर्मा एवं उनकी पत्नी अल्पना शर्मा बताये गये हैं। कुंदन शर्मा वर्तमान में वर्षो से मुजफ्फरपुर रामदयालु में परिवार सहित रहते थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इधर सूचना मिलने पर गांव से काफी लोग घटना स्थल की ओर रवाना हो गये। मिली जानकारी के अनुसार कुंदन शर्मा रविवार की सुबह अपनी स्कूटी से पत्नी समेत पैतृक गांव दिघरा आ रहे थे। इस दौरान ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। ग्रामीणों की मानें तो घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

ग्रामीणों की मानें तो शव को अंतिम दर्शन के लिए मुजफ्फरपुर स्थित आवास पर रखा गया हैै। सोमवार को पैतृक गांव लाकर दाह-संस्कार किये जाने की संभावना जताई गई हैै। बहरहाल घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा है। ग्रामीणों की मानें तो कुंदन शर्मा के पिता डॉ.राजनायण शर्मा वर्षो पूर्व यूपी सरकार में चिकित्सक बताये गये हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

2 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

4 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

4 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

8 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

11 घंटे ago