Bihar

बिहार: दारोगा परीक्षा देने जा रही छात्रा को मोबाइल लूटेरे ने चलती ट्रेन से धकेला, कट गया दाहिना पैर

बिहार में रविवार को दारोगा बहाली की परीक्षा हुई। इस बीच परीक्षा देने जा रही एक छात्रा के साथ ट्रेन में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने उसका मोबाइल छिनने की कोशिश की। जब छात्रा ने विरोध किया तो उसे चलती ट्रेन से धक्का देकर गिरा दिया। इस घटना में छात्रा का दाहिना पैर कट गया। छात्रा दारोगा बनने से पहले दिव्यांग बन गई। उसके एक हाथ में भी गंभीर जख्म है। घटा पूर्वी चंपारण के सुगौली की है। छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद मोतिहारी रेफर कर दिया गया है।

घायल छात्रा की पहचान पलनवा थाना क्षेत्र के ऊंची डीह गांव निवासी प्रमोद पांडेय की पुत्री सलोनी कुमारी(25) के रूप में की गयी है। सलोनी रविवार को रक्सौल मुजफ्फरपुर मेमू गाड़ी 05288 से सुगौली स्थित जगत सिंह कुशवाहा प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल तुरकौलिया अपने परीक्षा केंद्र पर जा रही थी। जहां उसे सब इंस्पेक्टर के पद पर आयोजित परीक्षा देना था। सुगौली स्टेशन से ठीक पहले एक बदमाश ने मोबाइल छिनने के दौरान चलती ट्रेन से धक्का देकर गिरा दिया। छात्रा का दाहिना पैर घुटने से पूरी तरह कट गया।

घटना की सूचना मिलने पर रेल थाना पुलिस दौड़ते हुए घटना स्थल पर पहुंची। थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह खुद उसे कंधे पर उठा स्टेशन पर लाए और इलाज के लिए पीएचसी भेजा। सुगौली पीएचसी के डॉक्टरों ने उसके दाहिने पैर के घुटने के नीचे से पूरी तरह कट जाने सहित बाएं हाथ की तलहथी कट जाने का प्राथमिक उपचार के बाद मोतिहारी रेफर कर दिया। इस बीच छात्रा ने रोते हुए बताया कि एक अधेड़ उम्र के बदमाश ने उसका मोबाइल छीन लिया और धक्का देकर गिरा दिया।

इस बाबत रेल थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि ट्रेन से गिरने की सूचना पर दल बल के साथ मौके पर पहुंचा और घायल छात्रा को अपने कंधे पर उठा बाहर भागा। जहां उसके इलाज की तत्काल व्यवस्था की गई। पुलिस इस मामले को लेकर काफी गंभीरहै। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। इधर चलती गाड़ी में उचक्कों द्वारा उसका मोबाईल छीने जाने के दौरान हुई छीना झपटी के बीच छात्रा के गिरने की चर्चा जोरों पर है। रेल थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार करते हुए बताया कि ऐसी कोई सूचना नही मिली है। इस मामले में छात्रा के बयान के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

2 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

4 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

4 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

8 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

11 घंटे ago